Jasmin रेडी है, मम्मी भी तैयार हैं...हो सकता है जल्द ही खुशखबरी मिले, Ali Goni ने शादी को लेकर दिया बड़ा अपडेट !
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 06:28 PM (IST)
Aly Goni Wedding News : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बाद इंडस्ट्री में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी भी सबसे प्यारी मानी जाती है। दोनों पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर लोग उनसे सवाल पूछते रहते हैं कि आप दोनों शादी कब करोगे। एक इंटरव्यू के दौरान अली गोनी ने बताया था कि वो कब शादी करेंगे ?

कब करेंगे अली गोनी जैस्मिन से शादी?
बातचीत के दौरान एक बार अली गोनी ने बताया कि मेरी मम्मी तो काफी दिनों से पीछे पड़ी हैं कि शादी करवा लो। जब आगे पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या जैस्मिन शादी के लिए तैयार हैं तो अली ने जवाब दिया कि वो तो पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद अली शरमाते हुए कहते हैं कि शायद जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिले।

2020 में दोनों ने शुरू की थी डेटिंग
आपको बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन ने 2020 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों बिग बॉस 14 शो में पहुंचे। इसके बाद पूरी दुनिया के सामने उनका रिश्ता सामने आ गया। अब आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Ali Goni का वर्क फ्रंट पर ?
अली गोनी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं। अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ वह बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में दिखाई दिए थे, जहां उनके मजाकिया अंदाज और बेहतरीन कुकिंग टैलेंट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई।
