जल्द ही गूंजेगी Aditya Seal के घर में किलकारियां, पत्नी Anushka Ranjan ने शेयर की गोदभराई की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 10:44 AM (IST)

Aditya Seal and Anushka Ranjan Baby Shower : बॉलीवुड के एक्टर आदित्य सील के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी अनुष्का रंजन जो की मॉडल और एक्ट्रेस हैं, 35 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी और अब हाल ही में उन्होंने अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज के साथ गोद भराई की रस्म की। चलिए देखते हैं फंक्शन की तस्वीरें-

Aditya Seal Anushka Ranjan  Baby Shower

गोदभराई की इस रस्म में अनुष्का रंजन ने ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ हुआ है। इसी के साथ उनकी चुन्नी के चारों तरफ बॉर्डर बना हुआ है। 

Aditya Seal Anushka Ranjan  Baby Shower

वहीं अगर उनके मेकअप को देखा जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल-सोबर मेकअप किया हुआ था, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था। इसी के साथ उन्होंने हाथों के कंगन और कानों में छोटे से झुमके पहने हुए थे, जो उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा चार चाँद लगा रहे हैं। 

Aditya Seal Anushka Ranjan  Baby Shower

इसी के साथ आदित्य सील येलो कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके इस लुक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। 

परिवार वालों के संग अनुष्का ने गोद भराई का फंक्शन एन्जॉय किया। 

Aditya Seal Anushka Ranjan  Baby Shower
 
इन तस्वीरों में आदित्य सील और अनुष्का रंजन के चेहरे पर साफ़ माँ-बाप बनने की ख़ुशी दिखाई दे रही है। 

अनुष्का रंजन ने तस्वीरों के साथ बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है- मेरे तरीके की गोद भराई। 

Aditya Seal Anushka Ranjan  Baby Shower

शादी के 5 पांच सालों बाद दोनों को पेरेंट्स बनने की खुशी नसीब हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News