म्यूजिक इंडस्ट्री ने खोया सुरों का जादूगर, 84 साल की उम्र में इस दिग्गज सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 01:33 PM (IST)

David Clayton Thomas Passes Away : हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी दुखद खबर सामने आई है।  साठ और सत्तर के दशक में अपनी आवाज से दुनिया के दिलों पर राज करने वाले सिंगर David Clayton Thomas ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 84 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

 David Clayton Thomas Passes Away
 
84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
दिग्गज गायक डेविड क्लेटन-थॉमस की निधन की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट ने आधिकारिक तौर पर की है। खबरों के मुताबिक सिंगर ने  टोरंटो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम फ़ैल गया। दुनिया भर से उनके फैंस सोशल मीडिया पर जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

 David Clayton Thomas Passes Away

मिल चुके हैं दो ग्रैमी अवार्ड्स
आपको बता दें कि डेविड क्लेटन-थॉमस कोई आम सिंगर नहीं थे। 1960 और 70 के दशक से ही वो काफी फेमस थे और उस दौरान वो अमेरिकी रेडियो और रॉक बैंड का मुख्य चेहरा बने थे। इसके बाद 1970 में उन्हें दो ग्रैमी अवार्ड्स से नवाजा गया। 
 
सिंगर होने के साथ-साथ एक कमाल के गीतकार भी थे
आपको बता दें कि डेविड जितना अच्छा गाना गाते थे, उससे भी अच्छा वो लिखते थे। उन्होंने अपने बैंड के लिए सबसे पॉपुलर गाना स्पिनिंग व्हील लिखा था। 

 David Clayton Thomas Passes Away

13 सितंबर 1941 को हुआ था जन्म 
13 सितंबर 1941 को इंग्लैंड में डेविड क्लेटन-थॉमस का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि चाहे वो खुद एक सिंगर थे लेकिन उनके पिता एक कनाडाई सैनिक थे। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा गाना लिखा था जो पूरे कनाडा में काफी हिट हुआ था, जिसका नाम था ब्रेनवाश। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News