Myositis बीमारी से जूझ रही थीं Samantha Ruth Prabhu, बोलीं- लगातार घट रहा था वजन, चाहकर भी खाना नहीं खा सकती थीं

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 05:23 PM (IST)

Samantha Ruth Prabhu : साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मा इंटि बंगरम की प्रमोशन को लेकर बिजी हैं।  ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी सुन्दर दिखती है, अंदर की कहानी उतनी ही दुखभरी होती है। ऐसी ही एक सैड स्टोरी है एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने शेयर की है। अपनी मूवी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वो एक Myositis नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी जो बातें बताई, उसने सबको भावुक कर के रख दिया। 

सामंथा ने बताया आए दिन लोग उनसे सवाल करते रहते थे कि आप इतनी पतली कैसे हो रही हैं और इतने लम्बे ब्रेक पर क्यों हैं। अपनी बात को रखते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर व्यक्ति किसी दूसरे की परिस्थितियों को समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि उन्हें खाने की इच्छा नहीं होती, बल्कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ऐसी हैं कि चाहकर भी वे ठीक से भोजन नहीं कर पातीं। यही वजह है कि उनके लिए सामान्य तरीके से खाना खाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है।

 Samantha Ruth Prabhu

सुबह-शाम बस एक ही तरह का खाना खाती थी 
इसी बीच सामंथा ने अपनी बीमारी से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि बीमारी की वजह से उन्होंने फिल्मों  ब्रेक लिया, इस बीच उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने कहा मेरी हालत कुछ ऐसी हो गई थी कि जैसे ही थोड़ा सा कुछ अलग खाती थी तो मेरी तबीयत बहुत खराब हो जाती। यही कारण था कि लम्बे समय तक उन्हें सुबह-शाम बस एक ही तरह का खाना खाना पड़ा। 

ऐसे बुरे समय में डॉक्टर ने मुझे बस एक ही मिठाई खाने को कहा जिसका नाम जिलेटो थी। इतने समय तक एक ही खाना खाकर में बहुत बोर हो गई थी इस वजह से वो मिठाई खाकर में बहुत खुश हुई। उसी समय के दौरान में अपनी बिल्ली को घर लेकर आई थी तो उस खास याद से जुड़ाव के चलते उसका नाम 'जिलेटो' रख दिया।

 Samantha Ruth Prabhu

बीमारी ने तोड़ दिया सारा अहंकार
सामंथा ने बताया पिछले दो साल मेरे लिए बहुत स्ट्रगल से भरपूर थे। 2021 में जब उनकी शादी टूटी तो अगले ही साल उन्हें मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी हो गई। एक-साथ दो-दो परेशानियां उनके जीवन में एक नया मोड़ ले आई। भावनात्मक तथा शारीरिक रूप से उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। अपनी बीमारी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। उस समय उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई दिखाई दे रही थी। इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता चला।

इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगता था कि मैं हमेशा काम करती रहूंगी और ये सिलसिला कभी नहीं रुकेगा लेकिन मेरी बीमारी ने मेरा सारा अहंकार तोड़ दिया। 

 Samantha Ruth Prabhu


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News