कन्नड़ एक्ट्रेस Sharmila Mandre ने तमिल प्रोड्यूसर Sudhan Sundaram संग की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 03:18 PM (IST)
Sudhan Sundaram : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शर्मीला मांद्रे ने तमिल मूवी के निर्माता सुधन सुंदरम के साथ सगाई कर ली है। आपको बता दें दोनों ने बेंगलुरु में एक निजी समारोह के दौरान शादी कर ली है। उनके इस खास दिन पर सिर्फ उनके ही परिवार वाले थे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है।

25 जून को हुई थी शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम की सगाई
शर्मिला मांद्रे कन्नड़ सिनेमा की सबसे बेस्ट एक एक्ट्रेस में से एक हैं और उनकी शादी की खबर सुन के उनके फैंस काफी खुश हैं और कमैंट्स में लगातार उनके बधाइयां दे रहे हैं। 25 जून को यह सगाई हुई लेकिन एक्ट्रेस ने दो-तीन दिन बाद ही सबके सामने अपनी तस्वीरों को उजागर किया।

और बस यूं ही...
शर्मिला ने अपने सोशल मीडिया पे तस्वीरों के साथ बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है- और बस यूं ही...'। दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और अपने जीवन की नई शुरुआत की। खबरों के मुताबिक साल के आखिरी दिनों में दोनों शादी करा सकते हैं।
ऐसा है शर्मिला मांद्रे का करियर
2007 से शर्मिला मांद्रे ने अपने करियर की शुरुआत की रही। उन्होंने अपने करियर में इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कृष्णा, नवग्रह, गालीपाता 2, पाउडर जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसी के साथ वो शर्मिला मांद्रे प्रोडक्शंस नाम की भी एक कंपनी चलाती हैं।

तमिल सिनेमा के एक बड़े निर्माता है सुधन सुंदरम
सुधन सुंदरम तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता हैं और पैशन स्टूडियोज के संस्थापक भी हैं। उन्होंने अपने बैनर तले 'सीताकाथी', 'अंधाघरम', 'पार्किंग' और 'महाराजा' जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी फिल्म 'पार्किंग' को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का सम्मान भी मिल चुका है, जिसने उनके प्रोडक्शन हाउस को नई पहचान दिलाई।

