एक्ट्रेस Anushka Ranjan ने बताया मां बनने के लिए सहे बहुत दर्द, 150 इंजेक्शन झेले, बहुत रोई...तब जाकर मिली खुशखबरी

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 03:13 PM (IST)

Anushka Ranjan : बॉलीवुड की अभिनेता आदित्य सील की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का रंजन जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। मां बनने के इस खूबसूरत पड़ाव में आने ने लिए उन्होंने  IVF का सहारा लिया है। उन्होंने बताया कि यह सफर उनके लिए बहुत मुश्किल था। 

कुछ समय पहले ही अनुष्का ने अपनी इस जर्नी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। उन्होंने बताया मां बनने के लिए उन्हें बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। IVF ट्रीटमेंट के दौरान उन्होंने कम से कम 150 इंजेक्शन लगवाने पड़े थे। इस समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था , इस दौरान मुझे  शारीरिक और भावनात्मक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब अनुष्का और आदित्य अपने जीवन के इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Anushka Ranjan IVF Journey

बहुत आसान होता है प्रेग्नेंट होना, यह बिल्कुल गलत है : अनुष्का रंजन 
अनुष्का ने अपने व्लॉग में बताते हुए कहा कि शादी के बाद 2023-24 में उन्होंने सोचा कि वो जल्द ही बेबी प्लानिंग करेंगे। हमने इस बारे में सोचा और इस बात को काफी हल्के में ले लिए क्योंकि हमें हमेशा से ही यह सिखाया जाता था कि प्रेग्नेंट होना बहुत आसान हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यदि आप सोचते हैं कि किसी के साथ इंटीमेट होकर आसानी से प्रेग्नेंट हुआ जा सकता है तो ऐसा सच नहीं है। इस दौरान हमारा सारा ध्यान काम और ट्रैवलिंग की तरफ था। 

 नहीं कर पाई नेचुरल कंसीव 
अनुष्का रंजन ने आगे बताया कि उन्हें  नेचुरल कंसीव करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पहले मुझे लगा कि शायद हमारे अंदर कोई कमी है लेकिन जब डॉक्टर्स से बात की सारी रिपोर्ट एक दम सही थी। बहुत प्रयास करने के बावजूद भी हमे खुशखबरी नहीं मिल रही थी। बहुत मेहनत और परेशानियों के बाद हमने सोचा की IVF का रास्ता चुनेंगे। 

Anushka Ranjan IVF Journey

बहुत मुश्किल था IVF का सफर 
अनुष्का रंजन ने खुलकर बताया कि IVF के जरिए मां बनने की प्रक्रिया जितनी सुनने में आसान लगती है, असल में उतनी ही चुनौतीपूर्ण होती है। उनके अनुसार इस सफर में कई तरह के इंजेक्शन, दवाइयां और मेडिकल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।

अनुष्का ने बताया कि IVF का यह सफर शारीरिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी परेशान करने वाला था। सामाजिक और पारिवारिक दबाव ने हमे तोड़ के रख दिया था लेकिन इसी के साथ उन्होंने अपने परिवार की भी बहुत तारीफ की, उन्होंने बुरे समय में भी हमारा बहुत साथ दिया।  

Anushka Ranjan IVF Journey

150 इंजेक्शन लगवाए, मैं दर्द से बहुत रोती थी
इसी के साथ अनुष्का ने महिलाओं की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत मजबूत बताया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपना दुःख भी बयां किया और बताया कि मैंने इस प्रोसेस में कम से कम 150 इंजेक्शंस लगवाएं और इस दौरान मुझे बहुत दर्द होता था और मैं बहुत रोती थीं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News