गले में मंगलसूत्र...हाथों के हरी चूड़ियां पहन वायरल हुई Kangana Ranaut, क्या सच में कर ली है सीक्रेट शादी ?

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 12:25 PM (IST)

Kangana Ranaut : हाल ही में कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूरी शादीशुदा लुक में नजर आ रही हैं। कंगना की इस वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें इस वीडियो में उन्होंने गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहनी हुई थी। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद है और साथ ही साथ करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। तो चलिए जानते हैं कंगना का पूरा लुक-

ऐसा है कंगना रनौत का लुक ?
इस वीडियो में कंगना ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था और इसी के साथ उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था और साथ में उन्होंने हरे रंग की चूड़िया पहनी हुई थीं। इस दौरान सीधा वो बिल्डिंग से निकली और गाड़ी में बैठ गईं। हालांकि उनका यह शादीशुदा वाला लुक बहुत ही वायरल हो रहा है। 
 
क्या सच में कंगना की हो गई शादी ?
इस वीडियो के वायरल होते ही हर जगह यह चर्चा होने लग गई कि क्या कंगना ने शादी कर ली है ? वहीं किसी दूसरे ने लिखा चुपके से शादी कर ली क्या ?' तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि शायद कंगना कोई मूवी की शूटिंग कर रही हैं। 

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और एक बार फिर कंगना के साथ आर माधवन नजर आने वाले हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखाई दी थीं। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News