इश्क ऐसा कि सुतापा के प्यार में धर्म बदलने को तैयार हो गए थे Irrfan Khan ! पढ़ें दिल छू लेने वाली Love Story
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 02:18 PM (IST)
Irrfan Khan Death Anniversary : इरफान खान का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज उन्हें दुनियां से गए 6 साल हो गए हैं लेकिन वो अभी भी अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं। 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान ने दुनियां को अलविदा कहा था। आज उनकी पुण्यतिथि पर इरफान की पत्नी सुतापा ने बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसकी वजह से इन दोनों की लव स्टोरी फिर से सुर्खियों में आ गई है।
बता दें कि जब उनकी पत्नी इरफान खान को याद करती हैं, तभी वो अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ जरूर पोस्ट करती हैं। दोनों का प्यार इतना अटूट है कि चाह कर भी इन दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता है। तो चलिए आज जानते हैं इरफ़ान खान और सुतापा के इश्क़ की दास्तां कि कैसी शुरू हुई इनकी लव स्टोरी।

थिएटर करते हुए इरफान खान में खो बैठे थे अपना दिल
इरफान खान की लव स्टोरी किसी मूवीज से कम नहीं है। उनके प्यार की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से हुई थी। बता दें कि 23 फरवरी 1995 में इरफान खान की शादी सुतापा से हुई थी। दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से दोनों की इश्क़ की स्टार्टिंग हुई थी। सबसे पहले तो दोनों दोस्त बने और फिर उसके बाद से ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। हालांकि पहली नज़र में ही इरफान सुतापा को अपना दिल दे बैठे थे लेकिन प्यार में पड़ने से पहले दोनों ने दोस्ती का सहारा लिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक्टिंग करते हुए एक-दूसरे से मिले थे।

ज्यादातार दोनों काम और फिल्मों को लेकर ही बातचीत करते थे और दोनों का नजरिया एक जैसा ही था। इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत होने लगी।
लिव-इन में रहने लगे इरफान
प्यार में पड़ने के बाद दोनों ने फैसला लिया की एक-दूसरे को समझने के लिए दोनों एक-साथ रहेंगे। इस दौरान दोनों अपने करियर पर फोकस देते थे लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ की सब कुछ बदल गया। हुआ कुछ यूं कि सुतापा प्रेग्नेंट हो गईं और ज्यादा सवाल-जवाब से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया और साल 1995 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
दोनों के बीच प्यार कुछ इस कदर था की सुतापा के साथ शादी करने के लिए इरफान खान अपना धर्म बदलने को भी तैयार हो गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान इरफान खान ने यह बात बोली थी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद दोनों के दो बेटे हुए।
परिवार तो पूरा हो गया लेकिन किस्मत ने इरफान खान का साथ नहीं दिया और 29 अप्रैल 2020 में कैंसर के चलते इरफान दुनियां को अलविदा कह गए।

