Saiyaara Lovers हो जाएं तैयार, फिर से आने वाली है Ahaan- Aneet की रोमांटिक मूवी, Mohit Suri ने किया अनाउंस
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:07 PM (IST)
Mumbai : मोहित सूरी द्वारा बनाई फिल्म Saiyaara 2025 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। इस मूवी को बहुत से बड़े अवार्ड्स मिले। इस रोमांटिक मूवी के बाद Ahaan और Aneet की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई या यूं भी कहा जा सकता है कि रातों-रातों ने इन्होंने इतना नाम कमाया जो शायद ही आज तक किसी ने अपनी पहली मूवी में कमाया हो। एक New Comer को इंडस्ट्री में आने के बाद बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अनीत के केस में ऐसा नहीं था, उन्होंने अपने मेहनत के बलबूते पर दर्शकों के दिल में जल्द ही अपनी जगह बना ली।

इस फिल्म के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई की अब हर कोई उन्हें अगली फिल्म में दोबारा से साथ में साथ देखना चाहता है। जो लोग सैयारा मूवी को बहुत पसंद करते हैं, उनके लिए मोहित सूरी बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। अब सैयारा की टीम फिर से साथ आ गई है इसका मतलब यह है कि मोहित सूरी और यश राज फिल्म्स ने फिर यह फैसला किया है कि वो दोबारा से इन दोनों के साथ एक रोमांटिक मूवी बनाएंगे।
Ahaan- Aneet की नई जोड़ी
मोहित सूरी द्वारा आने वाली फिल्म में भी Ahaan और Aneet की धमाकेदार लव स्टोरी देखने को मिलेगी। सैयारा की कमाई को देखने के बाद मेकर्स अब यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाली फिल्म भी उतना ही नाम कमाएगी जितना इस मूवी ने कमाया था। इसी के साथ आपको बता दें कि दर्शकों को अब ज्यादा देर तक इन्तजार नहीं करना पड़ेगा, मेकर्स 2027 में इनकी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़ कर सकते हैं।

मोहित सूरी को बेहद खास है रोमांटिक मूवी
ज्यादातर मोहित सूरी का नाम रोमांटिक मूवी के लिए ही जाना जाता है। जो मोहित द्वारा बनाई गई होगी वो रोमांटिक ही होगी। इसी पर उनका कहना है कि रोमांटिक लव स्टोरी उनके लिए हमेशा से ही दिल के पास रही हैं। वो अपनी भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। उनका सोचना है कि इस बार भी भावनाएं लोगों को पसंद आएंगी।

