Irrfan Khan की पुण्यतिथि पर छलका उनकी पत्नी का दर्द बोलीं — ‘मेरी भी विदाई लिख दे’
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:47 PM (IST)
Irrfan Khan Death Anniversary : दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan आज भी उतने ही मशहूर हैं जितना पहले थे। उनके जाने के बाद भी Irrfan Khan की लोकप्रियता खत्म नहीं हुई, वो आज भी लोगों ने दिलों में वास करते हैं। आज 29 अप्रैल को इरफ़ान खान को गए 6 साल हो गए हैं और आज उनकी पुण्यतिथि है।
इसी मौके पर Irrfan Khan की पत्नी Sutapa Sikdar ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने पति को याद किया। उनके इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।

लेखक Yogesh Bhardwaj ने Irrfan खान की याद में एक कविता लिखी और उनकी इसी पोस्ट को सुतापा ने रीशेयर किया। कविता में Irrfan खान के लिए है - 'मैं भटका सा राही, मुझे वो दर दिखता था। मैंने जिधर देखना चाहा, वो उधर दिखता था। मुझे जलाकर सुखा दिया था तपिश ने मेरी। मुझे उसकी आंखों में समंदर दिखता था।'

इसके बाद लिखा है- जीवन की कला का बड़ा कलाकार था वो, दिल जीतने का हुनर जानता था, फनकार था वो। हमने घर छोड़ा कुछ पाने की बेचैनी में। उसके रास्तों में मुझे बस सबर दिखता था।
ऐ खुदा खुद से खुद की रिहाई लिख दे। जैसे उसकी लिखी मेरी भी विदाई लिख दे। कौन सी रिश्वत देता था वो तुझको। तू जब-जब उसका हुनर लिखता था।'
कुछ ऐसा था इरफान का करियर
इरफ़ान खान का नाम परिचय का मोहताज नहीं है। वो अपने समय में बॉलीवुड के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक थे। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। सबसे पहले वो श्रीकांत में नज़र आये थे। इरफ़ान खान की सबसे पहली बॉलीवुड मूवी सलाम बॉम्बे थी। इसके बाद उन्होंने बहुत ही ब्लॉकबस्टर फिल्में और बहुत नाम कमाया।

