अल्लू अर्जुन की Raaka में मिलेगा बड़ा सरप्राइज, Shahrukh Khan की होगी एंट्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:08 PM (IST)

Mumbai : साउथ के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म राका की तैयारियां जोरो-शोरों से कर रहे हैं। पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन अब राका में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्ममेकर एटली द्वारा यह फिल्म बनाई जा रही है और इसका पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है। इस पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद से ही फैंस इस मूवी को लेकर काफी excited हैं। 

इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है। लोगों के चहीते किंग खान यानि की Shahrukh Khan की भी इस फिल्म में एंट्री होगी। अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर इस मूवी का ऐलान किया गया था। इस पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें अल्लू अर्जुन का आधा हिस्सा भेड़िये जैसा दिखाया हुआ है, जिस वजह से इसकी खासियत और भी ज्यादा बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी इस मूवी में अहम किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी। 

राका में शाहरुख खान की एंट्री 
एटली की फिल्म राका बड़े पर्दे पर अपना नाम कमाने के लिए काफी मेहनत कर रही है और इसके लिए एक बहुत बड़ा प्लान भी तैयार कर लिया गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि डायरेक्टर एटली और अल्लू अर्जुन के रिलेशन काफी बेहतर हैं। जवान की शूटिंग के दौरान एक खबर यह भी सुनने को मिली थी अल्लू अर्जुन इस फिल्म में थोड़ा सा रोल प्ले करेंगे लेकिन पुष्पा 2 की वजह से वो इस मूवी में कैमियो नहीं कर पाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News