तलाक के बाद बेटी को अकेले पालना पड़ा भारी, Single Father होने की मुश्किलें बताते हुए भावुक हुए Imran Khan...घर में बच्चे नहीं भेजते लोग
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 04:18 PM (IST)
Imran Khan Parenting Challenges : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर इमरान खान काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं। वो अब ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी के साथ बिताना पसंद करते हैं। बता दें कि 2019 में इमरान खान का उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के साथ तलाक हो चुका है और तलाक के बाद वो ही अपनी बेटी को अकेले संभालते हैं। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा है।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा के शो Mom Talks में उन्होंने अपने लाइफ के कुछ एक्सपीरियंस शेयर किए। इमरान खान ने बताया अकेले बेटी को संभालना बहुत बड़ा काम है लेकिन ऐसा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
मैंने कभी भी अपनी बेटी के काम को काम नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद भी वो अपनी बेटी के काम खुद करते हैं। जैसे कि बेटी को स्कूल छोड़ना, लंच बॉक्स पैक करना और रात को कहानी सुनाना। इमरान खान ने बताया कि यह सब काम मुझे खुद करना अच्छा लगता है, मैं नहीं चाहता मेरी बेटी का काम कोई नौकर करे।

सिंगल फादर होने की वजह से होती हैं ये परेशानियां
इसी के साथ उन्होंने अपना दुःख बताते हुए कहा कि मैं सिंगल फादर हूँ, इस वजह से मुझे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब भी मैं अपनी बेटी के फ्रेंड्स को घर बुलाकर प्ले डेट्स अरेंज करने की कोशिश करता हूं तो उनकी माएं अपने बच्चे को मेरे घर नहीं भेजती हैं। जब-जब मैंने इमारा के दोस्त के पेरेंट्स से परमिशन मांगी है तब-तब आगे से मुझे सॉरी सुनने को मिला है।

सिंगल फादर को नहीं मिलती सहानुभूति
इसी के साथ आगे इमरान खान बोलते हैं जब भी कोई औरत एक बच्चे को अकेले पालती है तो उसे बहुत जगह से सहानुभूति मिल जाती है लेकिन सिंगल फादर के केस में ऐसा नहीं है। लोग उन्हें किसी भी तरह का सहारा देना पसंद नहीं करते है।
उन्होंने कहा कि एक सिंगल फादर को भी इमोशनल सपोर्ट की जरुरत होती है लेकिन वो उन्हें कभी नहीं मिलता।
