सालों बाद Honey Singh ने किया खुलासा, '''' मैं पूरी तरह से गंजा हूँ और विग पहनता हूँ...नशे की लत ने जीवन को बना दिया नर्क

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 05:06 PM (IST)

Honey Singh Struggle Life : एक टाइम ऐसा जब हर किसी का बचपन हनी सिंह के गानों से शुरू होता था। हर पार्टी, हर मंच पर बस हनी सिंह के गाने ही चलते थे। आज भी उनका दीवानापन उतना ही है, जितना पहले हुआ करता था। उनके हर कंसर्ट्स में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन इसी बीच एक समय ऐसा आया जिसने हनी सिंह की सारी जिंदगी को बदल के रख दिया और इस दुःख भरे समय से निकलने के लिए उनको काफी साल लग गए। 

Honey Singh Struggle

साल 2024 में रिलीज हुई अपनी डॉक्यूमेंट्री Famous में उन्होंने पहली बार उस कठिन समय के बारे में खुलकर बात की थी। अब एक बार फिर हनी सिंह ने अपनी निजी जिंदगी और संघर्षों को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

गंजे हैं हनी सिंह, विग पहनते हैं 
हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के बीच हनी सिंह ने ऐसे खुलासे किये हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि मैं पूरी तरह से गंजा हूँ और विग पहनता हूँ। इसकी वजह उनका नशा था। हनी सिंह ने बताया कि जब वो नशे से अपनी जंग लड़ रहे थे, उस दौरान वो जो दवाईयां खाते थे, उसकी वजह से ही उनके सिर के सारे बाल झड़ गए। 

Honey Singh Struggle

ऐसा लगा नर्क और स्वर्ग के बीच कहीं फंस गया हूँ 
इसी के साथ उन्होंने बताया कि नशे के खिलाग जंग लड़ना उनके लिए बहुत मुश्किल था। 2018-19 के दौरान मुझे ऐसा लगता था कि मैं मर गया हूँ और कभी जिन्दा नहीं हो पाउँगा। इतना ही नहीं जब-जब मैं खाना खाता था, तब-तब ऐसा ही लगता था, आज ये मेरा आखिरी खाना होगा। पिछले 7 सालों से मैं दवाई खा रहा था लेकिन फिर भी ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद मैंने अपना डॉक्टर बदला और जल्द ही चंद हफ्तों में मेरा जीवन बदलना शुरू हो गया। 

Honey Singh Struggle

Yo Yo Honey Singh ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके सिर पर जो बाल दिखाई देते हैं, वे असली नहीं बल्कि विग हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चली दवाइयों और मुश्किल दौर का असर उनकी सेहत पर पड़ा, जिसकी वजह से उनके बाल झड़ गए। सिंगर ने यह भी स्वीकार किया कि साल 2014 में ड्रग्स छोड़ने के बाद भी उनकी जिंदगी आसान नहीं हुई थी और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News