51 की उम्र में भी सिंगल रहना पसंद करती हैं Ameesha Patel, खुद बताई शादी न करने की वजह

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 12:20 PM (IST)

Why Ameesha Patel is Single  : अमीषा पटेल हिंदी सिनेमा की एक जानी-मानी और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। बावजूद इसके, 51 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं है, इस बार इस बात को लेकर आए दिन लोग उनसे सवाल करते हैं। इन्ही सब सवालों का जवाब देने के लिए एक बार अमीषा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। 

Ameesha Patel

साल 2000 में कहो ना प्यार है से अमीषा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दीं। 

उन्होंने अपने शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस 9 जून को अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाली हैं।

Ameesha Patel

आज भी वो उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वो पहले थीं। अमीषा की उम्र 51 वर्ष की है लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शादी न करने की वजह भी बताई थी। 

अमीषा पटेल ने कहा- मुझे नहीं अभी तक ऐसा इंसान मुझे मिला जो मेरे दिमाग में टिक करता है। मै जैसी हूँ, वैसे ही बनकर खुश हू। उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी से पूरी तरह खुश हैं और उन्हें किसी साथी की कमी महसूस नहीं होती। उनका कहना था कि वह अपने काम में इतनी व्यस्त रहती हैं कि रिश्तों के लिए उनके पास ज्यादा समय या जगह ही नहीं बचती।

Ameesha Patel

इसके बाद उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया था कि आज तक मुझे जितने भी लोग हैं वो चाहते थे कि मैं शादी के बाद काम न करू और घर पर बैठी रहूं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News