आज के एनर्जेटिक Ranveer Singh पहले थे बहुत शर्मीले, Sonali Raut ने बताया बोल्ड शूट के दौरान छूट गए थे उनके पसीने

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:58 AM (IST)

Mumbai : आज-कल Ranveer Singh का नाम सुनते ही सबसे पहले ही मन में धुरंधर फिल्म का ख्याल आता है। इस मूवी की वजह से Ranveer Singh सुर्खियों में हैं, उनकी इस मूवी के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में काफी उछाल देखने को मिला। बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। इसी बीच उनकी एक बहुत बड़ी बात सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस बहुत ही हैरान है। 

हाल ही में Sonali Raut ने एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने Ranveer Singh के बारे में ऐसा खुलासा किया की सब चौंक गए। Ranveer Singh जो हर समय एनर्जेटिक रहते हैं पहले वो ऐसे बिल्कुल भी नहीं थे। 

Sonali Raut ने बताया की रणवीर सिंह अपने फर्स्ट बिकिनी शूट के लिए काफी झिझक रहे थे। सोनाली राऊत जो पहले से ही बोल्ड शूट कर चुकी हैं, उन्हें कहा गया कि वो रणवीर को थोड़ा सहज महसूस करवाएं। ऐसा इस वजह से क्योंकि रणवीर उस दौरान इंडस्ट्री में नए थे और बोल्ड शूट करवाने के लिए काफी शर्मा भी रहे थे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आज के रणवीर सिंह को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि वो कभी शर्माते भी थे। 

इसके बाद सोनाली ने पुरानी यादों को याद करते हुए बताया कि उस समय जब वो शूट किया था, वो शूट बहुत ही बोल्ड था। तब रणवीर सिंह ने उन्हें बताया कि ऐसा उनका पहला शूट है, इस वजह से उन्हें काफी शर्म आ रही थी। 

उनकी नर्वस को दूर करने के लिए च्युइंग गम खिलाई ताकि उनका ध्यान थोड़ा सा भटके। धुरंधर का बेबाक रणवीर समय पुराने समय में बहुत प्यारा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News