मुंबई के इवेंट में Sonam Bajwa से लेकर Mouni Roy ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा, देखें Photos
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 03:42 PM (IST)
Mumbai : हाल ही में फैशन की नगरी मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया। बड़ी-बड़ी हसीनाओं ने इस इवेंट में शिरकत की। सिनेमा जगत की हस्तियों ने इस इवेंट में ग्लैमर का जलवा बिखेरा। यूं ही नहीं मुंबई को मायानगरी कहा जाता है। कैमरे में सामने आकर सब के बहुत ही शानदार पोज़ दिए। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए देखते हैं सुन्दर हसीनाओं की Photos-

पंजाब के अब बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली सोनम बाजवा ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस में वो बेहद ही सुन्दर और प्यारी लग रही हैं।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर चाहे अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन बात जब सुंदरता की आती है तो उस लिस्ट में सारा का भी नाम जरूर आता है। इस इवेंट में सारा ने ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है।

सादगी में भी सुन्दर दिखा जा सकता है, यह अहसास चन्ना ने साबित कर दिया। सिंपल वाइट जीन और ब्लू कलर के टॉप में वो बहुत प्यारी लग रही थीं।

जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं मृणाल ठाकुर ने स्किन कलर की ब्लेजर जैसी ड्रेस पहनी है। कम मेकअप और खुल्ले बालों उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे थे।

नागिन से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। इस इवेंट में आकर उन्होंने चार चाँद लगा दिए।

बहुत ही क्लासी लुक के साथ एक्ट्रेस और डांसर मुक्ति मोहन इस इवेंट में पहुंची। कमर पर हाथ रखकर उन्होंने सुन्दर पोज़ दिए।
