तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy बनी देसी क्वीन, साड़ी और दिलकश मुस्कान के साथ फ्लॉन्ट किया Curvy फिगर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 01:36 PM (IST)

Mouni Roy Photos : देवों के देव महादेव में सती का किरदार निभा कर मौनी रॉय ने घर-घर में खूब नाम कमाया। अपनी तलाक की खबरों के बाद अब मौनी रॉय अपनी वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। लोगों द्वारा इस सीरीज को बहुत प्यार मिल रहा है। इसी बीच हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने साड़ी पहनी हैं और वो बलां की खूबसूरत लग रही हैं। 

Mouni Roy Saree Look
 
इन तस्वीरों में मौनी ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है। अपने लुक को और भी सुन्दर बनाने के लिए उन्होंने लाल रंग का ब्लाउज पहना है। छोटी सी लाल बिंदी के बाद साथ वो और भी ज्यादा सुन्दर लग रही हैं। 

Mouni Roy Saree Look

अगर उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने गले में कुछ न पहनते हुए कानों बड़े-बड़े इयररिंग पहने हुए हैं। ये झुमके उनके लुक को पूरा कम्पलीट कर रहे हैं। 

Mouni Roy Saree Look

वेवी खुले बाल मौनी की खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं। 

अपनी इन तस्वीरों के साथ मौनी ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है हमेशा- एक साड़ी वाली लड़की। 

Mouni Roy Saree Look

न्यूड लिपस्टिक औरगहरे काजल के साथ मौनी ने सबका दिल अपनी तरफ खींच लिया है। कमेंट सेक्शन में भी हर कोई उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहा। 

हर तस्वीर में मौनी ने अलग-अलग पोज बनाए हुए हैं। अपने Curvy फिगर और दिलकश मुस्कान के साथ मौनी बिल्कुल अप्सरा सी लग रही हैं। 

Mouni Roy Saree Look

मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ 
मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनके और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर अलगाव की खबरें सामने आई हैं। दोनों ने जनवरी 2022 में गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, उनके रिश्ते को लेकर अब कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News