ग्लैमर की दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लींन हुई एक्ट्रेस Pranavi Tiwari, कभी कृति सेनन संग किया था काम...आज पहचानना हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 05:25 PM (IST)

Pranavi Tiwari : ग्लैमर की दुनिया में नाम और शोहरत हासिल करना हर किसी का सपना होता है लेकिन कई बार सब कुछ मिलने के बावजूद भी मन को सुकून नहीं मिलता। ऐसी ही कहानी है एक्ट्रेस प्रनवी तिवारी की। मॉडलिंग की दुनिया से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई लेकिन अंत में उन्होंने कृष्ण भक्ति की राह चुनने का फैसला किया। 

Pranavi Tiwari

सफलता मिलने के बाद भी बैचेन था मन 
आपको बता दें कि प्रनवी तिवारी पहले एक एयर होस्टेस के रूप में काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापनों की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस Kriti Sanon समेत कई सितारों के साथ काम किया। उनके पास एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए बहुत से अवसर थे लेकिन उनका मन हमेशा ही काफी बेचैन रहता था। 

हाल ही में मेरो वृन्दावन द्वारा एक पॉडकास्ट के दौरान प्रनवी ने खुलासा किया कि उनके पास जीवन में सब कुछ था, पैसा, नाम, नौकरी और परिवार लेकिन इतना सब होने के बाद भी मेरा मन हमेशा परेशान रहता था। उन्होंने हमेशा ऐसा लगता रहता था कि उनके जीवन में किसी चीज की कमी है। इस वजह से उनका रुझान धीरे-धीरे अध्यात्म की तरफ बढ़ने लगा। 

Pranavi Tiwari

 2025 में पहली बार Premanand Maharaj जी से मिलीं 
इसी बीच एक्ट्रेस ने बताया कि वर्ष 2025 में पहली बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन सुने। उसके बाद से ही उनके जीवन पर इतना प्रभाव पड़ा की, उन्हें लगा कि जिस चीज की उन्हें हमेशा से कमी लगती थी वो अब पूरी हो गई।  इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से चर्चा की और जीवन में बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया। वह वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्हें प्रेमानंद महाराज से मिलने और उनसे दीक्षा लेने का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह खुद को कृष्ण भक्ति के मार्ग पर समर्पित कर दिया।

आज प्रनवी तिवारी को हर कोई भगवती के नाम से जानते हैं। वो वृंदावन में रहकर नाम-जाप में अपना समय व्ययतीत करती हैं। उन्होंने बताया कि अध्यात्म की राह में आने के बाद उनके जीवन में जो खालीपन था वो भर गया है । 

Pranavi Tiwari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News