किसी महल से कम नहीं है Tamannaah Bhatia का करोड़ों का घर, अंदर ही खोला हुआ है Jewellery Store, देखें Inside तस्वीरें
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 05:56 PM (IST)
Tamannaah Bhatia Home : बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान हमेशा से ही अपने कुकिंग व्लॉगस के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वो किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर जाती हैं। अब हाल ही में फराह खान तमन्ना भाटिया के घर पहुंची। इस व्लॉग में उन्हें तमन्ना से बातें करते हुए देखा गया और साथ ही में उन्होंने दर्शकों को तमन्ना के घर का हर एक कोना दिखाया। तो चलिए देखते हैं Tamannaah Bhatia के घर की Inside तस्वीरें-
तमन्ना के लग्जरी आशियाने ने सबका ध्यान उनकी तरफ खींच लिया।

एंट्री में घुसते ही फराह खान ने तमन्ना का लिविंग रूम दिखाया। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं, उनका घर काफी आलीशान और रॉयल लग रहा है।
उनके लिविंग रूम से पहले एक डाइनिंग टेबल भी रखा हुआ है। उनके घर का हर एक इंटीरियर सुंदरता को चार चाँद लगा रहा था।

तमन्ना भाटिया के घर के हॉल को बेहद खास अंदाज में डिजाइन किया गया है। यहां एक बड़ा और आरामदायक सीटिंग एरिया बनाया गया है, जहां परिवार और दोस्त एक साथ बैठकर समय बिता सकते हैं। हॉल में स्टाइलिश ओवल शेप का सोफा सेट रखा गया है, जबकि दीवार पर लगी बड़ी और खूबसूरत आर्टिस्टिक पेंटिंग इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

तमन्ना के घर का किचन भी देखने लायक है। किचन का इंटीरियर लिविंग रूम से भी ज्यादे सुन्दर है। इसमें खास तरह की लाइट्स लगाई हुई हैं। यदि अगर कोई पहली बार इनकी किचन को देखें तो ये रसोई कम कोई लक्ज़री बार लगता है।

इसी के साथ तमन्ना के घर पर एक बहुत सुन्दर एक्वेरियम भी रखा हुआ है। जिसमें बहुत ही बड़ी-बड़ी मछलियां घूम रही हैं।
तमन्ना के घर का सबसे खास है उनका ज्वेलरी स्टोर। उन्होंने अपने घर लक्ज़री स्टोर खोला हुआ है, जिसमें बहुत से लोग काम करते हैं।

