‘मुन्ना भैया’ का विजयवाड़ा में दिखा जबरदस्त क्रेज़, ‘Peddi’ इवेंट में दिव्येंदु के लिए गूंजे नारे
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 02:38 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Peddi के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शक दिव्येंदु के किरदार राम बुज्जी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और सहज आकर्षण ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। कई लोग उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक बता रहे हैं।
हाल ही में अभिनेता Peddi के प्री-रिलीज़ इवेंट के लिए विजयवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने तेलुगु में भाषण देकर सभी को सरप्राइज़ कर दिया। दर्शकों से जुड़ने की उनकी इस दिल से की गई कोशिश ने फैंस को बेहद प्रभावित किया और उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
अपने भाषण की शुरुआत दिव्येंदु ने अपने आइकॉनिक किरदार मिर्जापुर के मुन्ना भैया का ज़िक्र करते हुए की, जिससे वहां मौजूद फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जैसे ही वह मंच पर आए, भीड़ ने ज़ोरदार तालियों, हूटिंग और उनके नाम के नारों से उनका स्वागत किया। इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस ने उनकी एंट्री और भाषण को "प्योर ऑरा" बताया।
एक यूज़र ने लिखा, “जैसे ही दिव्येंदु शर्मा स्टेज पर आए, भीड़ उनके नाम के नारों और ज़ोरदार तालियों से गूंज उठी। लोगों का उत्साह इतना जबरदस्त था कि ऑनलाइन फैंस भी हैरान रह गए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच उन्हें इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता को किसी साउथ फिल्म इवेंट में इतनी धमाकेदार प्रतिक्रिया मिलना बहुत कम देखने को मिलता है।”
एक अन्य यूज़र ने लिखा, “मुन्ना भैया के ‘मिर्जापुर’ कहते ही भीड़ का रिएक्शन ”
एक फैन ने लिखा, “विजयवाड़ा में मुन्ना भैया का जबरदस्त क्रेज़, मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया”
यहां तक कि उनकी एंट्री के दौरान भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नज़र आए। FilmyGyaan द्वारा साझा किए गए वीडियो पर लिखा गया, “दिव्येंदु के तेलुगु सिनेमा की शुरुआत के मौके पर विजयवाड़ा पहुंचे दिव्येंदु के प्रशंसकों ने जमकर जयकारे लगाए!
उनकी तेलुगु डेब्यू को मिली यह शानदार प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों ने उन्हें किस गहराई से अपनाया है। भाषा और क्षेत्रीय सीमाओं से परे जाकर उन्होंने दर्शकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया है।
