10 साल बाद मां बनी ''ये है मोहब्बतें'' फेम Divyanka Tripathi, जुड़वा बेटों को दिया जन्म...सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 11:39 AM (IST)

Divyanka Tripathi Twin Boys: ये है मोहब्बतें' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनने वाली फेम Divyanka Tripathi और उनके पति विवेक ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने बताया कि Divyanka ने दो बेटों का जन्म दिया है। 

May be an image of smiling and text that says 'Tadka TadkaBollywa. Bollywa. We asked for happiness... God said, "Take double." Blessed with twin baby boys. मां बनी Divyanka Tripathi, दिया दो बेटों को जन्म'

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और इतना ही नहीं उन्हें भगवान ने एक साथ दो खुशियों से नवाजा। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट डालते हुए कैप्शन लिखा कि- आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ... "The Boys" आ गए हैं और ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है, जितना हमने कभी सोचा भी नहीं था। मेरे करण-अर्जुन आ गए! Div और मैं, पेरेंटहुड के इस शानदार नए सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं, हमें आप सबके प्यार और आशीर्वाद की ज़रूरत है।

इसी के साथ दोनों ने अपने फैंस से अपने आने वाले जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा है। 

Divyanka Tripathi Twin Boys

8 जुलाई 2016 को हुई थी Divyanka और Vivek की शादी 
आपको बता दें कि 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका की शादी हुई थी। पूरे रीति-रिवाजों और बहुत ही धूम-धाम के साथ दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही फिम्ली है, किसी सीरियल के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद हमेशा के लिए दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। 

Divyanka Tripathi Twin Boys


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News