मनोरंजन जगत को बड़ा झटका ! दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का हुआ निधन, शोक में डूबे फैंस
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 03:03 PM (IST)
Dinyar Tirandaz : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेता दिनयार तीरंदाज का 11 जून को निधन हो गया है। उनकी यह खबर सुनते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शौक की लोहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर कई कलाकारों और प्रशंसको ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Dinyar Tirandaz के निधन की जानकारी सबसे पहले पारसी समुदाय से जुड़े एक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से साझा की गई, जहां उनके निधन की पुष्टि की गई। पोस्ट में बताया गया की वह स्वर्गीय रुस्तम तीरंदाज के भाई थे। साथ ही उनके अंतिम संस्कार जुड़ी जानकारी भी शेयर की गई।
अभिनेता के निधन की खबर सुनकर कई सितारों ने दुःख जताया। अभिनेता सुरेश मेनन ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए "ओम शांति" लिखा तो वहीं चित्रांगदा सिंह समेत और भी कलाकारों और फैंस ने भी उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

दिनयार तीरंदाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में फिल्म 'दुनिया' से की थी। इसके बाद उन्होंने छोटे और बड़े पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। वह लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'नुक्कड़' और 'ब्योमकेश बख्शी' का भी हिस्सा रहे।
हालाँकि उन्हें सबसे ज्यादा फ्क्ष्हां कॉमेडी शो जबान संभाल के में निभाए गए मिस्टर केकी दारुवाला के किरदार से मिली। यह भूमिका आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती है। इसके अलावा उन्होंने चलते-चलते, मैंने प्यार क्यों किया, क्या कहना, दिल है की मानता नहीं जैसी कई चर्चित फिल्मों में भी अभिनय किया था।
