फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अक्षय-गोविंदा को स्टार बनाने वाले फिल्ममेकर Pahlaj Nihalani का 76 की उम्र में निधन
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:33 PM (IST)
Pahlaj Nihalani :हाल ही में इंडस्ट्री से दिल दुख देने वाली खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री ने एक और सितारे को खो दिया है। आपको बता दें कि फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने 76 की उम्र में अंतिम सांस ली है। खबरों के मुताबिक काफी समय से उनकी तबीयत कुछ नाजुक चल रही थी और वो किसी लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। आपको बता दें कि Pahlaj Nihalani कोई आम इंसान नहीं थे बल्कि उन्होंने अक्षय-गोविंदा जैसे सितारों का करियर चमकाया था।

परिवार ने दी निधन की जानकारी
आपको बता दें कि पहलाज निहलानी के परिवार ने सबको उनके निधन के बारे में सूचित किया था। 4 जून 2026 को उनका निधन हो गया था और आज 4 जून को दोपहर 3 बजे सांता क्रूज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ऐसा था पहलाज निहलानी का करियर
पहलाज निहलानी के करियर की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। आंखें', 'अंदाज', 'शोला और शबनम', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' जैसी हिट फिल्में पहलाज निहलानी द्वारा बनाई गई थीं। इसी के साथ आपको बता दें कि गोविंदा और दिव्या भारती के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा है।

पहलाज निहलानी ने की गोविंदा और चंकी पांडे के करियर की शुरुआत
पहलाज निहलानी कोई आम व्यक्ति नहीं थे। जो आज के समय में बड़े-बड़े एक्टर हैं वो पहलाज के द्वारा ही लॉन्च किये गए हैं। पहलाज निहलानी ने गोविंदा और चंकी पांडे के साथ मिलकर फिल्म ‘आंखें’ बनाई थी, जो 1993 में रिलीज हुई। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही और बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

