बॉलीवुड में शोक की लहर, गोविंदा से लेकर सैफ अली खान तक... पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये बड़े कलाकार

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 06:33 PM (IST)

Pahlaj Nihalani : जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का गुरुवार को निधन हो गया। 76 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके दोस्त शशि रंजन ने दी। 

आज 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दुखद मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे और भावुक नजर आए।

सैफ अली खान 
इस मौके पर अभिनेता सैफ अली खान भी पहलाज को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान वह काफी शांत और भावुक नजर आए। 

वरुण धवन 
अपनी आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की तयारी में व्यस्त वरुण धवन भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके चेहरे पर गहरा दुःख साफ़ नजर आ रहा था। 

गोविंदा भी पहुंचे 
इस दुखद मौके पर गोविंदा भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार पहलाज निहलानी ने ही गोविंदा को इंडस्ट्री में लांच किया था। इस दौरान गोविंदा काफी भावुक नजर आए क्योंकि दोनों का पुराना रिश्ता रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा
इस मौके पर जाने-माने एक्टर  शत्रुघ्न सिन्हा भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने शत्रुघ्न सिन्हा का चेहरा उदासी से भरा हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News