दूसरी प्रेगनेंसी के बाद पहली बार नज़र आई Deepika Padukone, बेबी बंप ने खींचा सबका ध्यान
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 12:03 PM (IST)
Mumbai : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस Deepika Padukone ने हाल में अपनी ही अपनी दूसरी प्रेगनेंसी रिवील की है। इसके बाद ही दूसरी प्रेगनेंसी के बाद उन्हें पहली बार अपने पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस खबर को सुनने के बाद ही उनके फैंस बहुत ही उत्सुकता से उनका इंतज़ार कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर दीपिका बहुत ही सिंपल लुक में नज़र आई। प्रेगनेंसी के बाद पहली बार उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने फैशन के साथ-साथ कम्फर्ट के बहुत भरपूर ध्यान रखा। दीपिका ने ब्लू कलर का डेनिम को-ऑर्ड सेट पहना हुआ। इसी के साथ लुक को और भी सुन्दर बनाने के लिए उन्होंने येलो रंग के स्नीकर्स पहने थे।
रणवीर सिंह ने अदा किया केयरिंग हस्बैंड का रोल
इस दौरान दीपिका के पति रणवीर सिंह उनका बहुत ध्यान रख रहे थे। जैसे ही दीपिका कार से उतरी रणबीर ने उनकी मदद की और उन्हें रास्ता दिखाया। रणबीर सिंह के इस अंदाज ने उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ा दी है लेकिन इस दौरान उन्होंने फोटोज नहीं खिचवाईं।
दीपिका और रणवीर का वर्कफ्रंट
वहीं अगर उनके काम की बात की जाए तो दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ राका में नज़र आएंगी। रणबीर सिंह फिलहाल इस दौरान धुरंधर की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके बाद जल्द ही रणबीर प्रलय में कल्याणी प्रियदर्शन के साथ नज़र आ सकते हैं।
