Aamir Khan से चौथी शादी करने को तैयार हैं Rakhi Sawant, बोलीं- आपकी बीवियां टिकती क्यों नहीं हैं ? कितनी बार बच्चे पैदा करोगे

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:34 PM (IST)

Rakhi Sawant on Aamir Khan Marriage : आमिर खान जिन्हें दुनिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जानती है, वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान की उम्र 61 साल की है और वो तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। इसी बीच राखी सावंत की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में आमिर खान को तंस कस्ती हुई नजर आ रही हैं। 

 Aamir Khan से चौथी शादी के लिए तैयार हैं Rakhi Sawant
हाल में राखी सावंत को मुंबई में देखा गया और इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे बात की तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में आमिर खान को कहा कि 'ये आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती यार. आमिर सर सारे रिकॉर्ड तो आपने ही ब्रेक कर दिए हैं. कितनी शादियां करते हो ? कितने तलाक लेते हो ? कितने बच्चे पैदा करते हो ? वैसे सही है देश को वंश बढ़ाना चाहिए, बढ़ाओ बढ़ाओ। इसके बाद राखी के कहा कि यदि आप चौथी शादी करना चाहते हैं तो मैं तैयार हूं। 

यूजर्स ने राखी सावंत को भी किया ट्रोल 
इसी बीच इस वायरल वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने राखी को ट्रोल करते हुए कहा कि 'राखी तीन चार तो तुम भी कर चुकी हो. तुम्हारे पति भी नहीं टिकते.'
 
5 जुलाई को आमिर खान करेंगे तीसरी शादी 
1986 में सबसे पहले आमिर खान ने पहली शादी की थी और इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद फिर से 2005 में आमिर खान से दूसरी शादी रचाई और 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था और अब फिर से आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News