मेरे ऊपर काला जादू हुआ है... धुरंधर एक्ट्रेस Ayesha Khan ने किया खुलासा, बोलीं- मुझे एक बार में ही मार दो
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 06:20 PM (IST)
Ayesha Khan : धुरंधर के गाने शरारत ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं और इस गाने में जो एक्ट्रेस हैं आयशा खान उन्होंने भी इस फिल्म में आने के बाद घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। अब हाल ही में आयशा खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताईं हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, ऐसा लगता है मेरे ऊपर किसी ने काला जादू किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

कुछ दिनों पहले आयशा खान अपने दोस्त आर्यमन जो कि अर्चना के बेटे हैं, उनसे मिलने उनके घर पहुंची। आर्यमन अपने यूट्यूब व्लॉग की वजह से काफी फेमस हैं और इस व्लॉग में ही आयशा खान ने अपने जीवन में कुछ अनसुने राज बताए हैं।
आयशा खान ने कहा कि, आए दिन मेरे साथ कुछ न कुछ गलत होता रहता है। जब भी आप मेरे से मेरा हाल पूछोगे तो मेरे पास कुछ न कुछ स्टोरी जरूर होगी।
इसके बाद उन्होंने बताया कि आज मेरी तबीयत अचानक ही सुबह खराब हो गई और मैं उठ भी नहीं पा रही थी, इसके बावजूद भी मैंने बाहर जाने का फैसला किया। फिर मेरा फ़ोन भी टूट गया। इससे ज्यादा बुरा और क्या हो सकता है ?

फिर आयशा ने अपनी लाइफ का एक किस्सा सुनाया, उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ दिनों से एक फ़ोन आ रहा था, जो पुराने एड्रेस पर डिलिवर होने वाला है। मुझे तो ये भी नहीं पता था कि मैंने क्या मंगवाया है, इसके बाद फिर भी मैंने उनसे कहा कि मेरे नए अड्रेस पर आ जाओ, जब मेरे पास पार्सल आया तो मैंने लेने से मना कर दिया कि यह मेरा नहीं है लेकिन फिर भी जबरदस्ती उसने मुझे दे दिया और पैसे भी ले लिए।
जैसे ही मैंने वो खोला तो उसमें से मिट्टी निकली, ये देखकर मैं काफी हैरान रह गई और उसे कहा कि इसे वापिस ले जाओ लेकिन आर्डर खुलने की वजह से उसने वापिस लेने से मना कर दिया।
इसी व्लॉग में उन्होंने मजाकिया अंदाज में हस्ते हुए कहा कि मेरे कहने का मतलब बस इतना है, अगर आपको मुझ पर काला जादू करना है तो मुझे थोड़ी सी तकलीफ मत दो, मुझे पूरा मार दो, मेरा किस्सा खत्म हो। हो सकता है अभी मैं श्रापित हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं।

