Aamir Khan की तीसरी शादी के बाद Salman Khan का पुराना बयान वायरल- परफेक्ट शादी के लिए बार-बार शादी करते रहेंगे

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 05:11 PM (IST)

Aamir Khan Marriage : बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान ने रविवार 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे अंदाज में घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर सलमान खान का एक पुराना वीडियो भी खूब चर्चा में है। इस थ्रोबैक क्लिप में सलमान, आमिर खान की शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते नजर आ हैं, जिसे उनकी तीसरी शादी के बाद लोग फिर से शेयर कर रहे हैं। 

Salman Khan Statement on Aamir Khan Wedding

सलमान खान ने आमिर खान को मजाकिया अंदाज में तसा था कंज 
असल में यह वॉयरल वीडियो उस समय का है, जब एक बार सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने आमिर खान की लव लाइफ का जिक्र करते हुए सलमान से मजाक किया। कहा की आमिर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से सभी को मिलवाया है और उम्र में आपसे सिर्फ छह महीने बड़े होने  बावजूद वह  आगे बढ़ रहे हैं, जबकि आप अब तक शादी नहीं कर सके। 

कपिल की इस बात पर सलमान खान ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आमिर की बात ही अलग है। वह परफेक्शनिस्ट हैं और जब तक उन्हें शादी पूरी तरह परफेक्ट नहीं लगेगी, तब तक वह शादी करते ही रहेंगे। सलमान का यह जवाब सुनकर शो में मौजूद सभी लोग  ठहाके लगाने लगे थे।

Salman Khan Statement on Aamir Khan Wedding

5 जुलाई को आमिर ने गौरी संग की शादी 
आपको  बता दें कि आमिर खान ने पिछले रविवार 5 जुलाई को अपने ही घर में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग शादी कर ली है। गौरी और आमिर अब सात जन्मों के बंधन बंध चुके हैं।  इस शादी में बॉलीवुड के सितारों से लेकर अम्बानी परिवार ने भी शिरकत की। आमिर और गौरी की मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News