दो शादियों के बाद फिर मिला प्यार, जानें कैसे हुई Aamir Khan और Gauri Spratt की पहली मुलाकात ?

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 04:30 PM (IST)

Aamir Khan and Gauri Spratt Marriage : 5 जुलाई यानि कल आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो बहुत ही सिंपल तरीके से घर में ही शादी करेंगे। आपको बता दें कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है और इस समय हर किसी के मन में यह सवाल जरूर होगा की आखिरकार दोनों की मुलाकात कैसे हुए ? दोनों प्यार कब और कैसे हुआ ? तो चलिए जानते हैं कैसे शुरू हुई आमिर खान और गौरी की लव स्टोरी-
 
बेंगलुरु में हुई आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात
आपको बता दें कि करीब 25 साल पहले दोनों की पहली मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी लेकिन वो मुलाकात इतनी खास नहीं थी। इसके बाद दोनों अपनी जिंदगी में बिजी हो गए। इसके बाद फिर 25 साल बाद दोनों मिले और इनका दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। काफी समय तक आमिर खान ने अपने रिश्ते को सारी दुनिया से छुपा कर रखा। 

 Aamir Khan Love Story

2025 में दुनिया के सामने रिवील किया अपना प्यार 
काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद आमिर खान ने पहली बार अपने जन्मदिन पर 2025 में दुनिया के सामने अपने और गौरी के रिश्ते को उजागर किया और आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया। आपको बता दें कि गौरी बेंगलुरु की ही रहने वाली हैं और  फैशन तथा फोटोग्राफी ने उन्होंने बहुत नाम कमाया है। हाल ही में वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही हैं। 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया कि जब से गौरी उनकी जिंदगी में आई है, तब से उनकी जिंदगी और भी ज्यादा सुकून से भर गई है। गौरी के साथ हमेशा से उन्हें काफी अलग तरह की अटैचमेंट फील हुई है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अब जाकर उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी पूरी हुई है। 

 Aamir Khan Love Story

इसी के साथ आमिर खान ने सबसे इस मौके पर कहा है कि हमे आशीर्वाद दीजिए, ताकि हमारा आने वाला जीवन बेहतर रहे। खबरों के मुताबिक  शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर होगी। 

शुरू हुई शादी की तैयारियां 
आमिर खान के घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आमिर खान से ज्यादा उनके फैंस उनकी शादी को लेकर उत्तेजित हैं। 

 Aamir Khan Love Story


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News