शादी के 4 महीने बाद ही रैपर Badshah की शादी में आई दरार, पत्नी Isha ने कहा पति की ताकत का डर था अब और दिखावा नहीं कर सकती
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 12:57 PM (IST)
Badshah and Isha Divroce : मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अपने सुपरहिट गानों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब चार महीने पहले उन्होंने अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ शादी की थी।
अब हाल ही में ईशा रिखी की एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद बादशाह और ईशा के रिश्ते में दरार और तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। आखिर इस वायरल पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं।
बादशाह की दूरी शादी में आई दरार
बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च में बेहद सादगी से शादी की थी। उनकी यह इंटिमेट वेडिंग थीं, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था और जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, तब जाकर फैंस को उनके विवाह की जानकारी मिली।
हालांकि, शादी के महज चार महीने बाद ही उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह जो चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसकी वजह ईशा रिखी की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट बनी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा के रिश्ते में अनबन ओट तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।
ईशा ने पोस्ट में लिखा की-
कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जो शरीर पर कोई दिखाई देने वाला घाव नहीं छोड़तीं।
लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे लगता था कि मेरे पिता के पास इतना प्रभाव, ताकत और संसाधन हैं कि उनके सामने मैं कुछ नहीं कर सकती। मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए अबसे सुरक्षित रास्ता है।
लेकिन मेरी खामोशी कभी भी मेरी सहमति नहीं थी। वह सिर्फ मेरा जीवित रहने का तरीका था।
आज मैंने डर के बजाय हिम्मत को चुना है। हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नही हूं लेकिन अब मैं यह दिखावा नहीं कर सकती की सब कुछ ठीक है।
पहले भी हो चुका है बादशाह का तलाक
ईशा रिखी की इस सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। पोस्ट सामने आने के बाद बादशाह और ईशा के रिश्ते को लेकर कोई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें तलाक की चर्चाएं भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन से विवाह किया था। दोनों का रिश्ता करीब आठ साल तक चला और आखिरकार 2020 में दोनों ने कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक ले लिया।
