Ayesha Khan ने Mystery Man संग शेयर की तस्वीरें, क्या सच में हुई सगाई या कोई शरारत ?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 12:50 PM (IST)

Ayesha Khan : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के गाने शरारत से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनके सामने आते ही फैंस उनके सगाई करने के कयास लगाने लगे हैं। 

Ayesha Khan Engagement

क्या सच में आयशा खान की हुई सगाई ?
अपनी हालिया पोस्ट में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। तस्वीरों में उनके हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है, जिसे एक्ट्रेस ने कई फोटोज में फ्लॉन्ट किया। ये तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी सगाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

Ayesha Khan Engagement

एक सपना 
जैसे ही एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर की तो उन्हें फैंस इस अंदाज को देख कर काफी खुश हो गए। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- एक सपना। इसके बाद उन्होंने जो लाइन लिखी जिसे पढ़ने के बाद हर किसी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने लिखा- अपनी मनपसंद प्राकृतिक हीरे की सगाई की अंगूठी यहां पाएं”

इसे पढ़ने के बाद साफ़ पता लग गया कि वो किसी ज्वेलरी ब्रांड की प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने कोई सगाई नहीं की है लेकिन उनकी यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

Ayesha Khan Engagement
 
इस गाने से मिली लोकप्रियता 
आपको बता दें कि आयशा खान को शरारत गर्ल भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के गाने में परफॉर्म किया था। शरारत गाने में परफॉर्म करने के बाद उन्हें रातों-रात लोकप्रियता मिल गईं और वो काफी फेमस हो गईं। 

Ayesha Khan Engagement


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News