मशहूर डायरेक्टर Atlee Kumar ने रिवील किया बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर दिखाई पहली झलक...नाम ने खींचा सबका ध्यान
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 02:57 PM (IST)
Atlee Kumar Daughter Name : साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। बता दें कि उनकी पत्नी प्रिया ने 20 अप्रैल, 2026 को बेटी को जन्म दिया था। जब से ही उनके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। करीब 1 महीने के बाद उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है।

नाम रखा 'Miyou''
एटली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है, जिसमें दोनों ने अपनी न्यू बोर्न बेटी का हाथ थामा हुआ है और कैप्शन में लिखा है, ''हमारी मोहब्बत की कला को अब एक नाम मिल गया है- Miyou । तुम — खूबसूरती, नज़ाकत और प्यार के साथ, मीर, प्रिया और एटली।

क्या है Miyou का मतलब ?
एटली ने अपनी बेटी का बहुत ही यूनिक नाम रखा है। Miyou का मतलब बहुत ही खास है, इसका मतलब है सुंदरता, कोमलता और प्यार। नाम रिवील करते ही हर कोई उन्हें बधाई दे रहे है।

2014 में हुई थी दोनों की शादी
20 अप्रैल को एटली और प्रिया दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी और 8 साल बाद उन्होंने दिसंबर 2022 को पहली प्रेगनेंसी रिवील की थी।
