मणिपुरी रीति-रिवाजों से हुई Randeep Hooda की बेटी न्योमिका की अन्नप्राशन रस्म, सोशल मीडिया पर शेयर किए Family Moments

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 04:10 PM (IST)

Randeep Hooda : रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम की बेटी न्योमिका की जिंदगी में एक खास और यादगार पड़ाव आया है। कपल ने अपनी लाड़ली की पहली अन्नप्राशन रस्म, जिसे मणिपुरी परंपरा में चाकुंबा कहा जाता है, बड़े प्यार और पारिवारिक माहौल में संपन्न कराई। इस खास अवसर की खूबसूरत और भावुक झलकियां रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

Randeep Hooda Daughter

तस्वीरों के साथ रणदीप हुड्डा ने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है- कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें आप हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहते हैं। न्योमिका का चाकुंबा भी उन्हीं पलों में से एक था। चावल का उसका पहला निवाला,और उन सभी के प्रति दिल से आभार जिन्होंने उसे आशीर्वाद दिया। 

रणदीप हुड्डा ने शेयर की गई तस्वीरों के साथ अपनी बेटी न्योमिका के इस खास पड़ाव पर प्यार और आशीर्वाद देने वाली सभी लोगों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को पहली बार अन्न ग्रहण करते देखना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव था। अभिनेता ने उन सभी परिवारजनों और दोस्तों का भी धन्यवाद किया, जो इस ख़ुशी के मौके पर शामिल हुए और अपनी शुभकामनाओं व स्नेह से न्योमिका का आशीर्वाद दिया। 

Randeep Hooda Daughter

लीन और रणदीप हुड्डा के ऑउटफिट ने खींचा सबका ध्यान 

लिन ने इस खास मौके पर पारंपरिक 'वांगखेईफी मंत्री' परिधान पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं रणदीप हुड्डा ने गहरे लाल रंग की कढ़ाई से सजे सफेद पारंपरिक परिधान में शाही अंदाज दिखाया। दोनों का लुक सादगी और परंपरा का बेहतरीन मेल था। लिन ने अपने मेकअप को भी बेहद हल्का, ग्लोइंग और नैचुरल रखा, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

Randeep Hooda Daughter

इस फंक्शन के परिवार के अलावा और भी खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। रणदीप ने सोशल मीडिया पर सबकी तस्वीरें शेयर की। 

पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा और भी ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा रिवील नहीं किया है। 

Randeep Hooda Daughter

 29 नवंबर, 2023 को हुई थी रणदीप और लिन की शादी 
आपको बता दें की इस प्यारे कपल ने 2023 में शादी की थी।  पारंपरिक मेइतेई शादी की रस्मों के साथ दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 2026 की मार्च में उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया। 

Randeep Hooda Daughter
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News