Arunabh Kumar और Karan Johar का IIFA कॉन्क्लेव मोमेंट वायरल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:54 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। The Viral Fever के फाउंडर Arunabh Kumar और Karan Johar की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। IIFA कॉन्क्लेव के दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ये दो बड़ी क्रिएटिव ताकतें एक साथ नजर आईं, जिसने फैंस और कंटेंट लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

TVF ने बदली डिजिटल कंटेंट की तस्वीर
समय के साथ TVF देश के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक बन चुका है। Arunabh Kumar ने उस युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी, जो पारंपरिक टीवी कंटेंट से दूर होती जा रही थी। यूट्यूब वीडियोज़ से शुरू हुआ यह सफर आज ग्लोबल OTT स्पेस तक पहुंच चुका है।

करण जौहर और अरुणाभ कुमार की क्रिएटिव जर्नी की चर्चा
जहां Karan Johar ने बड़े पर्दे पर रोमांस और फैमिली ड्रामा को नई पहचान दी, वहीं Arunabh Kumar ने डिजिटल कंटेंट की दुनिया में रिलेटेबल और रियल स्टोरीटेलिंग की नई लहर शुरू की। करण जौहर का आइकॉनिक डायलॉग “प्यार दोस्ती है” आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा माना जाता है, जबकि TVF के शोज़ युवाओं के बीच अलग पहचान बना चुके हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अरुणाभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर GoKwik के चीफ ग्रोथ ऑफिसर वर्गब बक्शी और करण जौहर के साथ तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने मजेदार अंदाज़ में लिखा कि “वर्गब कंटेंट बिजनेस के TAM के बावजूद D2C से कंटेंट की दुनिया में स्विंग कर रहे हैं।”

TVF के शोज़ ने बनाई अलग पहचान
The Viral Fever ने ‘Permanent Roommates’, ‘Pitchers’, ‘Tripling’, ‘Aspirants’, Panchayat, Kota Factory और Gullak जैसे कई हिट शोज़ दिए हैं। अब TVF फिल्म्स की दुनिया में भी कदम रख रहा है और ‘Vvan’ जैसी फिल्म लेकर आ रहा है।

Prime Video इवेंट में भी छाया रहा TVF
हाल ही में हुए प्राइम वीडियो प्रेज़ेंट्स इवेंट में भी TVF पूरी तरह चर्चा में रहा। ‘Vvan’ और ‘College Fest’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘Pyramid’ और ‘Vansh’ जैसे नए शोज़ का ऐलान किया गया। इसके अलावा Aspirants, Panchayat, ‘Gram Chikitsalay’, ‘Sapne vs Everyone’ और ‘Sandeep Bhaiya’ के नए सीजन्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News