जल्द बजेगी Mithun Chakraborty के घर शहनाई, मंगतेर संग Kiss करते हुए बेटी Dishani ने शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 01:26 PM (IST)

Dishani Chakraborty : बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सफ़ेद रंग के ब्राइडल गाउन में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह ब्राइडल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।  सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस अंदाज की तुलना किसी परी और हॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार से कर रहे हैं। 

Dishani Chakraborty

मंगेतर संग किस करते हुए दिशानी चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीरें 
मिथुन की लाड़ली दिशानी ने इस फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत सफ़ेद रंग का वेडिंग गाउन चुना, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक नजर आया। उन्होंने हलके मेकअप, बेहद कम आभूषण और सादगी भरे हेयर स्टाइल के साथ अपने ब्राइडल अंदाज को एक क्लासिक  क्रिश्चियन ब्राइड का एहसास दिया। उनका यह एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है ,फैंस उनकी खूबसूरती और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई  यूजर्स ने उन्हें ब्यूटी क्वीन तो कुछ ने परी जैसी खूबसूरत कहकर उनकी तारीफ के पल बांध दिए। 

Dishani Chakraborty

 लाइमलाइट से दूर रहती हैं मिथुन की बेटी दिशानी
मिथुन की बेटी दिशानी फ़िल्मी दुनियां से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश फैशन और शानदार फोटोशूट की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। उनकी हर नई पोस्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है और लोग उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं। 

Dishani Chakraborty

जल्द बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग करेंगी शादी 
कुछ दिनों पहले ही दिशानी ने अपने बॉयफ्रेंड संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। आपको बता दें कि दिशानी का बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस इंडस्ट्री में स्टेडीकैम ऑपरेटर, सिनेमैटोग्राफर और कलरिस्ट के रूप में काम करते हैं और लॉस एंजिल्स में रहते हैं। लॉस एंजिल्स में उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई की थी। इस दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। 

Dishani Chakraborty


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News