Archana Puran Singh को Youtube ने बनाया करोड़पति ! अब मड आइलैंड में खरीदेंगी 50 करोड़ का बंगला
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 04:41 PM (IST)
Archana Puran Singh : अर्चना पूरन सिंह हमेशा से ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। अर्चना फ़िलहाल अभी मुंबई के मड आइलैंड में रहती हैं और उनके इस बंगले की कीमत कम से कम 70 करोड़ रुपये है। उनके बेटे के आर्यमन के लेटेस्ट व्लॉग में अर्चना ने खुद बताया की वो अब नया बांग्ला लेने की प्लानिंग कर रही हैं।
जिस नए बंगले की वो बात कर रही हैं, उसकी कीमत कम से कम 50 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने व्लॉग में भी इस बंगले की एक झलक दिखाई है।
बहुत आलीशान है अर्चना का नया बंगला
अपने व्लॉग में उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उनके नए बंगले में आलीशान गार्डन, स्विमिंग पूल और भी बहुत सी चीजे हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ये बंगला फिलहाल उनके बजट से बाहर है लेकिन फिर भी उनकी दिली तम्मना है कि वो उसे खरीदें।
इतनी है अर्चना पूरन की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना पूरन एक जगह से नहीं बल्कि दो-तीन जगहों से पैसा कमाती हैं। सबसे पहला उनका सोर्स ऑफ़ इनकम द ग्रेट इंडियन कपिल शो है। इस एक एपिसोड के वो कम से कम 10 से 12 लाख रुपये लेती हैं।
इन्ही शो के साथ-साथ अर्चना फिल्मों में भी आती रहती हैं। फ़िलहाल उन्हें अभी राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर देखा गया था।
यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पैसा
आज-कल हर किसी का यूट्यूब चैनल है। इसी तरह अर्चना का भी एक यूट्यूब चैनल है, जहां से वो साल में 72 लाख रुपये तक कमा लेती हैं। इसी के साथ उनके बेटों का भी चैनल है,वहां से भी अच्छा-खासा पैसा आता रहता है।
