53 वर्ष के फिल्ममेकर Anurag Kashyap 20 साल छोटी लड़की को कर रहे डेट, कहा- शादी नहीं करूंगा लेकिन ...

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 01:22 PM (IST)

Anurag Kashyap Love Life : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकरअनुराग कश्यप पिछले करीब 11 साल से अपने से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को निजी रखते हुए इसे ज्यादा सुर्खियों में नहीं आने दिया। हालांकि, हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनुराग और शुभ्रा ने अपनी प्रेम कहानी के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी अपनी सोच शेयर की। 

 Anurag Kashyap Love Life

शादी नहीं करना चाहती शुभ्रा 
हाल ही में जेनिस सिक्वेरा के साथ बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप न शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत सी बातें सबके साथ शेयर की हैं। उन्होंने बताया की उम्र में ज्यादा अंतर होने की वजह से उन्होंने कई बार शुभ्रा से दूर होने की कोशिश की है। 

इसके बाद जब बात शादी की हुई तो तो उन्होंने बताया शुभ्रा शादी में ज्यादा विश्वास नहीं रखतीं। फिल्ममेकर ने बताया कि वह शुभ्रा के साथ बेहद खुश हैं और आगे भी उनके साथ ही जिंदगी बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ही अपना ज्यादा समय अपने खास लोगों के बीच बिताना पसंद करते हैं। अनुराग के मुताबिक, फ़िलहाल उनके पास जो रिश्ता और ख़ुशी है, वो उससे बहुत संतुष्ट हैं और कभी भी इसे खोना नहीं चाहते। 

20 साल के गैप को लेकर बोलीं बातें 
 उम्र के अंतर को लेकर अनुराग कश्यप ने बताया कि उनके रिश्ते में भी इस वजह से कई बार असहजता के पल आए हैं। उन्होंने कहा की इस ऐज गैप को लेकर वह शुभ्रा से ज्यादा खुद चिंतित रहते थे। एक दौर में उन्होंने शुभ्रा से दूरी बनाने की भी कोशिश की थी। अनुराग ने बताया कि शुभ्रा आज भी काफी कम उम्र की नजर आती हैं जबकि समय के साथ उनकी खुद की उम्र बढ़ती गई। इसी वजह से वह धीरे-धीरे इस उम्र के फासले को लेकर और ज्यादा सजग व असहज महसूस करने लगे। 

 Anurag Kashyap Love Life

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी ?
शुभ्रा ने बताया कि कैसे उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। सबसे पहले अनुराग ने ही अपने दिल की बात उनके सामने रखी थी। अनुराग ने उन्हें समझाया था कि जिंदगी के अनुभवों के चलते वह अपनी भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि, उन्होंने शुभ्रा पर किसी तरह का दवाब नहीं बनाया और उन्हें अपनी  जिंदगी व भावनाओं को समझने के लिए पूरा वक्त दिया। शुभ्रा के मुताबिक, अनुराग चाहते थे कि वह अपने फैसले खुद लें और इस रिश्ते की वजह से कभी खुद को बंधा हुआ महसूस न करें। उन्होंने शुभ्रा से कहा था कि वह अपनी जिंदगी जिएं, दुनिया को करीब से देखें और अगर उन्हें सही लगे तो अपनी मर्जी से उनके पास वापस आएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News