बेबी डू डाई डू का पार्टी एंथम ''Alpha Q'' रिलीज, हुमा कुरैशी की फिल्म कल सिनेमाघरों में देगी दस्तक
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:17 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री हुमा कुरैशी स्टारर बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का नया डांस ट्रैक 'Alpha Q' जारी कर दिया है। हाई-एनर्जी नाइटक्लब सॉन्ग 'Alpha Q' को दमदार बीट्स, जोशीले वोकल्स और पार्टी वाइब के साथ पेश किया गया है, जिसे दर्शकों को डांस फ्लोर पर थिरकाने के लिए तैयार किया गया है।
गाने में Alpha Q के किरदार को बड़े और बेफिक्र अंदाज में जिंदगी जीने वाले शख्स के रूप में दिखाया गया है। मेकर्स का दावा है कि यह ट्रैक इंटरनेट पर अब तक के सबसे चौंकाने वाले और अलग अंदाज वाले गानों में से एक है।
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 3 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले आए इस पार्टी ट्रैक ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है।
