डाक्टरों ने सर्जरी के लिए 15 घंटे बंद रखा बच्ची का दिल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2016 - 08:24 AM (IST)

लंदन: इंग्लैंड में जन्मी एक 9 महीने की बच्ची के दिल की धड़कनें 15 घंटे तक बंद कर डॉक्टरों ने उसकी सफल सर्जरी करने में सफलता हासिल करके इतिहास रच दिया है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार लड़की को घातक बीमारी थी जिसके चलते वह 6 महीने से ज्यादा समय जिंदा नहीं रह सकती थी।

डाक्टरों ने उसके माता-पिता को कहा कि बीमारी से निजात दिलाने के लिए उन्हें बच्ची की सर्जरी करनी पड़ेगी जो 7 घंटे तक चलेगी लेकिन यह करीब 15 घंटे तक चली। इस दौरान डाक्टरों ने लड़की की हार्ट बीट बंद रखी थी क्योंकि इसके अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं था। इसके बावजूद लड़की चमत्कारिक रूप से बच गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News