SHOCKING ! यह है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जिसमें दफन हैं 50 लाख से ज्यादा लोगों के शव
punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (इंट): दुनिया भर के हर धर्म में मुर्दों का अंतिम संस्कार अलग-अलग रीति-रिवाजों से किया जाता है। जहां हिंदुओं में इंसानों के शवों को चिता की अग्नि में जलाया जाता है, वहीं मुस्लिम धर्म में उन्हें कब्र में दफनाने की परम्परा है। वहीं ईसाई धर्म के अनुयायी भी शवों को दफनाने की परंपरा निभाते हैं लेकिन वे शवों को ताबूत में रखकर दफनाते हैं। शवों को दफनाने की वजह से कब्रिस्तानों में जगह तक कम पड़ जाती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इसीलिए दुनिया के तमाम बड़े शहरों में कुछ सालों बाद एक कब्र के ऊपर ही दूसरे शव को दफना दिया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। इस कब्रिस्तान में 50 लाख से ज्यादा शवों को दफनाया जा चुका है। यह कब्रिस्तान काफी पुराना है। कहा जाता है कि यहां लोगों को दफनाने का काम पिछले 1400 वर्षों से किया जा रहा है। इस कब्रिस्तान का क्षेत्रफल करीब 1500 एकड़ है, जो लगभग 6 किलोमीटर लंबा है। इस कब्रिस्तान में प्रतिदिन तकरीबन 200 मुर्दों को दफन किया जाता है।