मूलांक 6 वालों के लिए 2019 में क्या खास है

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 10:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
वर्ष 2018 को अलविदा कहने का समय आ गया है। 2019 के स्वागत में कुछ ही दिन बचे हैं। तो उससे पहले क्यों न जान लें अंग्रेजी नववर्ष 2019 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, ज्यादातर लोग इसे विदेशी ज्ञान के नाम से जानते हैं। हकीकत में ऐसा नहीं है अंक ज्योतिष हमारे भारत की ही देन है। आश्चर्य में डाल देने वाले इस
ज्ञान की सच्चाई और उपयोगिता आधुनिक उपकरणों से सिद्ध हुई है। सबसे पहले अपनी बर्ड डेट से जानें क्या है आपका मूलांक-
PunjabKesari
मूलांक 6- 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। आपका प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। आप कम समय में मित्र बनाने की कला के कारण कई बार परेशानियों में उलझ जाते हैं और हानि भी उठाते हैं। इस नेचर को बदलें अन्यथा भविष्य में हानि उठानी पड़ेगी। हर समय और हर परिस्थिति में तर्क-वितर्क और बहस करने की आदत छोड़ें। इससे आप अपने पैरों पर खुद
कुल्हाड़ी मारते हैं। जिससे बहुत बार आपको हानि भी उठानी पड़ती है। गृहस्थ जीवन में भूचाल-सा आ सकता है, पार्टनर के साथ मिलकर हर काम करें। एक-दूसरे को सहयोग दें, तभी सुखी दांपत्य जीवन का आनंद उठा सकेंगे। दूसरों के चक्कर में अपनों की उपेक्षा करना आपके व्यक्तित्व के अनुकूल नहीं है।
PunjabKesari
2019 में बहुत सारी चुनौतियां आपके सामने आएंगी। उनका डटकर सामना करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। लवर्स के लिए यह साल कुछ खास रहने वाला है। एक-दूसरे से अपने मन की बात न छुपाएं। इससे आपकी लव लाइफ में दूरियां कम होंगी। खुले हाथ से खर्च न करें, भविष्य में धन संबंधित समस्याएं पैदा होंगी। कर्जों के दलदल में भी फंस सकते हैं। सोच-विचार करने के बाद ही धन को इन्वेस्ट करें। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, गंभीर समस्याएं होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जॉब वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
PunjabKesari
शुभ अंक : 6, 15 और 24

शुभ रंग : नीला, गुलाबी, क्रीम और सफेद

शुभ दिन :  बुधवार और शुक्रवार

शुभ रत्न : हीरा
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News