Weekly Tarot Horoscope (23rd-29th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को हफ्ते के आखिर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- घर से सफेद चीज खाकर निकलें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृष- इस वीक किसी भी कानूनी मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होगी। किसी बात को लेकर परिवार वालों के साथ कहासुनी हो सकती है।  फिट रहने कि लिए डाइट पर कंट्रोल रखना होगा।
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मिथुन- यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने की संभावना है।  बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने की शादी पक्की होने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें उपाय- वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

कर्क- इस वीक की शुरूआत में कहीं से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार के कामों को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के आखिर में कोई दुखद खबर मिलने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।  
उपाय- माता रानी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

सिंह- सप्ताह की शुरूआत में किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बिजनेस में लाभ होगा। कपड़ों का व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।  
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

कन्या- सप्ताह के मध्यम में अटके हुए काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के आय के स्रोत्र बनेंगे। वीक के आखिर में परिवार वालों के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कोई भी विवाद बातचीत से सुलझा लेंगे।
उपाय- शिव मंदिर में प्रणाम करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

तुला- इस सप्ताह रोजी-रोजगार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादला होने की संभावना है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील होगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- तुलसी की सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- इस वीक बड़े और पॉजिटिव वित्तीय कदम उठाएंगे। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जो विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान पर जाएंगे। डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें।
उपाय- शिवलिंग का घी के साथ अभिषेक करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

धनु- इस सप्ताह फाइनेंशियल प्रॉब्लम खत्म होगी। वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर मेहरबान रहेंगे। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष मामले पर चर्चा कर सकते हैं। रुटिन में व्यायाम आरंभ करना हेल्थी और फिट रखेगा।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

मकर- इस वीक नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में आय बढ़ने के भरपूर आसार हैं। किसी को उधार देने से बचें। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा-पश्चिम
शुभ अंक- 6

कुंभ- इस हफ्ते सारे रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ सकती है।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मीन- इस वीक नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। पुरानी जमीन-जायदाद को लेकर भाई के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है।  
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News