Weekly numerology (20.05.2024 से 26.05.2024): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। परीक्षा में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय मन विचलित कर सकता है। बुधवार के दिन पिता के साथ किसी प्रकार का मतभेद होने की संभावना बनती है। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य कला विधियों में ज्यादा लगेगा। शनिवार का दिन यात्राओं के लिए शुभ रहेगा। रविवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। मंगलवार के दिन विद्यार्थियों को अपने शिक्षक से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए भी सावधानी बरतें। निजी जिम्मेदारियां के कारण कार्यक्षेत्र पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है।
उपाय:- झूठ न बोलें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बुधवार का दिन रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में निजी जिम्मेदारियां के इर्द-गिर्द समय ज्यादा व्यतीत होगा। कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। शनिवार के दिन आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। रविवार के दिन यथा संभव उचित मेहनत करके ही कार्य सफल होंगे, मेहनत करने से मन न चुराएं।
उपाय:- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय :- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। मंगलवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय मिला-जुला रहेगा। हर प्रकार के आयाम जीवन में उतार-चढ़ाव बनाकर रखेंगे। किसी नई या विदेशी शैली को सीखने का मन बना सकते हैं। निजी जीवन के इर्द-गिर ज्यादा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी खरीदारी पर भी पैसा खर्च होगा। सप्ताह के अंत में मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण थकान और व्यस्तता महसूस करेंगे। हालांकि व्यावसायिक स्तर पर सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक बनती हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपनी भावनाओं और कमजोर मानसिकता के चलते किसी वहम में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा कर बेहतर महसूस करेंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रकार का उपहार प्राप्त होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं।
उपाय:- छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नकदी धन खर्च होगा और भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए काम को गति मिलने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य में वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा। इस पूरे सप्ताह कुछ मानसिक चिंताएं लगी रहेंगी, परंतु उन सब से ऊपर उठकर विवेक के साथ निर्णय लेने की कोशिश करें, लाभ प्राप्त होगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। बुधवार के दिन काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी।  किसी विदेशी दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। शुक्रवार के दिन कोई उपहार प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। शनिवार के दिन यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नकदी धन संबंधी लाभ होने की संभावनाएं बनती है। मंगलवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को पढ़ाई में मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि शुक्रवार का दिन वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News