Weekly Tarot Horoscope (1st january- 7th january): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 02:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह हफ्ता बहुत ही शानदार तरीके से बीतने वाला है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में बहुत से नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे। व्यापार में नए सौदे हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवा करियर के प्रति बहुत ही सीरियस होंगे। परिवार के साथ मिल-बैठकर बातें करेंगे। पुराने समय से चल रही बीमारियों से पीछा छूटेगा, मन को संतुष्टि मिलेगी। 
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक-

वृष- ऑनलाइन, स्टेशनरी या कपडे़ के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। कस्टमर्स की लाइन लगी रहेगी। प्राइवेट नौकरी वाले बहुत कोशिशों के बाद अपनी पुरानी जॉब से पीछा छुड़ाएंगे । हफ्ते के मध्य का समय छात्रों के लिए बहुत ही फलदायक रहने वाला है। युवा बहुत कोशिशों के बाद अपनी मंजिल को हासिल कर लेंगे। परिवार वाले अपने से छोटे घरवालों को ज्ञान की बातें बताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। 
उपाय- भोलेनाथ की सेवा करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-

मिथुन- इस वीक ऐसे काम पूरे होंगे जिसकी आप बहुत दिनों से वेट कर रहे थे। ऑफिस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार में चारों तरफ से पैसे आता दिखाई देखा। छात्रों को सामान्य से अधिक उत्तम फल प्राप्त होंगे। युवा अपनी मनमानी के कारन काम को बिगाड़ लेंगे। परिवार में किसी तीसरे की वजह से मन-मुटाव हो सकता है लेकिन सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। इस वीक स्वास्थ्य भी बहुत सही रहने वाला है। 
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-

कर्क- इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य आपका बहुत साथ देगा। किसी के मार्गदर्शन से बिजनेस में बड़ा मुनाफा पाएंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग ऑफिस में थोड़ा धैर्य से काम करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। छात्र पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा निर्णय सफलता पूर्वक लेने में सक्षम होंगे। युवा कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बड़ो से सीख जरूर लें। घरवालों से बात करते समय वाणी में मिठास रखे नहीं तो किसी का दिल दुःख सकता  है। 
उपाय- शनि देव को काली दाल अर्पित करें। 
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-

सिंह- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में ऐसे लोगों से मिलना होगा जो आपको आगे ले जाने में बहुत मदद करेंगे। व्यापार में सबके साथ मिलकर काम करना ही बेहतर रहेगा नहीं तो भविष्य में बगावत होने का डर है। सप्ताह के मध्य में छात्र अपने पढ़ाई से भ्रमित हो सकते हैं। युवा नई नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकेंगे लेकिन अंत में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। 
उपाय- पीपल ले पेड़ पर जल अर्पित करें। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6 

कन्या- इस हफ्ते आय के बहुत से साधन बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के चांस हैं। व्यापार करने वाले लोगों को सप्ताह के मध्य में कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। छात्र अपने विषयों को जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। युवाओं को सुख-सुविधा प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम भी जल्द ही मिलता दिखाई देगा। घरवालों के साथ प्रेम भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 
उपाय- सोमवार के व्रत रखें। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस हफ्ते आपकी सकारात्मक सोच नकारात्मक के ऊपर भारी पड़ेगी। ऑफिस में चतुराई से सबको अपने पक्ष में कर लेंगे। व्यापार करने वाले लोग कोई डील पक्की करने घर से बाहर जाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। युवा वर्ग को पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा उनके साथ बैठकर मन की बात करेंगे। जिद करके परिवार वालों से अपनी मन की बात मनवा ही लेंगे। बदलते मौसम कारण सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 
उपाय- माता रानी को लाल चुनरी चढ़ाए। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-

वृश्चिक- इस हफ्ते ऑफिस में सबको अपनी तरफ प्रभावित कर लेंगे। हर काम को बिना किसी दिक्कत के पूरा कर लेंगे। व्यापारी वर्ग अपने अनुभव से बिगड़ते हुए काम को भी संभाल लेंगे। छात्र तमाम उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। युवा अपना खुद को स्टार्टअप शुरू करने का प्लान बनाएंगे। वैवाहिक लोगों का जीवन भी सुख भरा रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी बीमारियों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
उपाय- नारायण भगवान को पीले रंग के व्रत अर्पित करें। 
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-

धनु- इस हफ्ते के प्रारंभ में किया गया काम सफलता प्रदान करेगा। व्यापार में बढ़ोतरी संभव है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्र परीक्षाओं में अपना बेहतर प्रदर्शन देंगे और अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। इस वीक जीवन साथी के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताएंगे। सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें। 
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-

मकर- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे। धन से जुड़ी समस्या भी हल हो जाएगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए थोड़ी सी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। छात्रों को अपने शिक्षकों और माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ शोपिंग करने जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जो बीमारी सही हो गई थी वह फिर से वापिस आ सकती है। 
उपाय- आटे के दिए में जोत जलाएं। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-

कुंभ- यह हफ्ता आर्थिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है। अटका हुआ धन भी वापिस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बेवजह किसी से बहस हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने स्वभाव को थोड़ा सही करके रखें नहीं तो खुद के लिए ही मुश्किल पैदा कर लेंगे। यह वीक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। युवा माता-पिता के अनुभवों से सीख लेकर अपने करियर के प्रति सीरियस हो जाएंगे। शरीर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। 
उपाय- पानी में काले तिल डाल कर भगवन शिव को चढ़ाए।  
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1  

मीन- इस हफ्ते की शुरुआत नौकरी करने वालों के लिए शुभ रहने वाली हैं। व्यापारी वर्ग अपने अहंकार से खुद का नुकसान कर लेंगे इसी वजह से कोई जरुरी काम भी अटक सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। युवा अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए कुछ अलग ट्राइ करेंगे। बच्चों को गलत संगत में जाते देख घरवाले कोई बड़ा फैसला लेंगे। शारीरिक सेहत ठीक रहेगी लेकिन मानसिक स्थिति सही नही रहेगी। 
उपाय- घर से निकलने से पहले बड़ो का आशीर्वाद जरूर लें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News