Weekly Tarot Horoscope (18th-24th september): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 10:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। खुद को फिट महसूस करेंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे। हफ्ते की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। महिलाओं का मन धर्म, दान आदि में लगेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
मिथुन- बिजनेस में विस्तार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, सपने साकार होंगे। सीमेंट का कारोबार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता के लिए लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए कठिन परिश्रम करना होगा। पिकनिक के लिए परिवार के साथ आस-पास की जगह पर जा सकते हैं। जो बीमारी काफी समय से थी उसका समाधान इस हफ्ते मिल जाएगा।
उपाय- दुर्गा स्तुति का पाठ करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
कर्क- व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। मनचाहे काम को साकार करने के लिए सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर बॉस से शाबाशी प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति या फिर भूमि-भवन से जुड़े मामले सुलझेंगे। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- संतरी
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है। शुरुआत में घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बिजनेस में किसी के बहकावे में आकर ज्यादा धन खर्च न करें, सोच-समझकर निर्णय लें। हालांकि कठिन समय में माता-पिता और जीवनसाथी की तरफ से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
कन्या- कन्या राशि के लोगों की तमाम समस्याएं खत्म होने को हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से कोई अटका कार्य पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में सप्ताह अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- भूरा
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
तुला- परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिजनों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे। कामकाज में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी योजना में धन निवेश करते समय शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। व्यवसाय में थोड़ी मेहनत से बड़ा लाभ हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें नहीं तो सेहत बिगड़ जाएगी।
उपाय- मां लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
वृश्चिक- छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। जेवरों के व्यापारियों को अधिक धन लाभ होने के चांस हैं। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। छोटी-मोटी बातों को मन में दबाकर न रखें, इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए मजबूरियों को अनदेखा न करें।
उपाय- गरीबों में दान करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
धनु- धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह टाइम मैनेजमेंट सही करके चलना होगा अन्यथा बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। खर्चों पर कंट्रोल कर के चलेंगे तो अच्छा रहेगा नहीं तो भविष्य में प्रॉब्लम आ सकती है। वाहन खरीदने के लिए ये हफ्ता शुभ है। कठिन समय में आपका जीवनसाथी परछाई की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरून
मकर- इस सप्ताह सोच-समझ कर वादें करें अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की आशंका है। कारोबार का विस्तार होगा लेकिन धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। कारोबार से जुड़ी किसी भी योजना को दूसरों को बताने से बचें अन्यथा गुप्त शत्रु उसमें बाधाएं डालने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। कमर दर्द की समस्या से राहत मिलने के आसार हैं।
उपाय- अपने इष्टदेव की पूजा करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जामुनी
मीन- करिअर-कारोबार वालों को नए अवसर मिलेंगे। प्रभावी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनके माध्यम से भविष्य में लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बनेंगी। संपत्ति संबंधी कार्य को निबटाने के लिए अधिक प्रयासरत रहने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सुख सहयोग बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- मां काली के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी