Weekly Tarot Horoscope (24th-30thJuly): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 02:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह भागदौड़ की अधिकता रहेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होगा, घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। कोई अनजान व्यक्ति नुकसान पहुंचा सकता है। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जोड़ो के दर्द से राहत मिलेगी।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग- मैरुन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

वृष- बड़ी मात्रा में धन हाथ लगेगा। जरुरत से अधिक खर्च संचय धन को समाप्त कर सकता है। रिश्तेदारी से संबंधित विवाद खत्म होगा। पिछली की हुई गलती के लिए शर्मिंदा होना पड़ेगा। मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी बीमारी को नजर अंदाज न करें। स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से विचार करें। 
उपाय- शिव मंदिर में धूप करें।

शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

मिथुन- कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से सप्ताह भर ढेरों खुशियों को समेटते रहेंगे। जॉब या व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में सोचेंगे। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिवार में सुख-सामंजस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी। 
उपाय- मां पार्वती को सिंदूर का टीका लगाएं।

शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कर्क- किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति को पाने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी को उधार दिया हुआ धन वापिस मिलेगा। मित्र या रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार व घर से दूर रह रहे सदस्य से मिलना होगा। 
उपाय- शिवलिंग पर फल अर्पित करें।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

सिंह- पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी के बहकावे में आने से बचें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे से वाद-विवाद होने के योग हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट करना भारी पड़ेगा। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से लाभ होगा।
उपाय- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

कन्या- जॉब करने वालों को उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य में सफलता तो मिलेगी लेकिन भागदौड़ अवश्य करनी पड़ेगी। फंसा हुआ धन वापिस मिलेगा। किसी परियोजना में धन लगाना बड़ा लाभ देगा। कुंवारों के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ अंक- 4


तुला- काम की अधिकता रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पार्टनर बेहद कूल रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा नहीं तो बरसाती मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। करियर-कारोबार को जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, सफल रहेंगे। घरेलू महिलाएं घर में मेहमानों के आने से व्यस्त रहेंगी। रोमांटिक लाइफ में मनचाही खुशियां मिलेंगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 1

धनु- ये सप्ताह मौज-मस्ती भरा रहेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा, मानसिक शांति प्राप्त होगी। जॉब करने वालों के काम की तारीफ होगी। बिजनेसमेन को बड़ी डील मिलेगी। देश-विदेश से रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। 
उपाय- शिव स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मकर- कीमती चीज खो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को पारिवारिक अनुमति मिलेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। एसिडिटी और गर्मी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। 
उपाय- भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।

शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 6

कुंभ- अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, तभी सुखद भविष्य का निर्माण कर पाएंगे। शीघ्रता व भावुकता में कोई भी फैसला न करें। बेवजह किसी से डांट खानी पड़ सकती है। व्यर्थ के व्यय से बचें, बजट डगमगा सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, देव दर्शन का लाभ मिलेगा।
उपाय- मां पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं।

शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 2

मीन- अपनी दिनचर्या और खानपान का खास ख्याल रखें। घर के परिवर्तन संबंधी बनाई योजना सफल होगी। वाद-विवाद की स्थितियां बढ़ने के आसार हैं। व्यापार में जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। जॉब वालों को नया कार्यभार मिलेगा। 
उपाय- शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं।

शुभ रंग- सिंदूरी
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 9

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News