Weekly Tarot Horoscope (5th-11th June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- सप्ताह की शुरुआत में रोजमर्रा के जीवन में चल रही अड़चन खत्म होगी। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारियों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी सुखद परिणाम मिलेंगे। ससुराल पक्ष से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, लेन-देन में सावधानी रखें। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृष- करियर में आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उनको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक सामान की खरीदारी न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप किसी प्रकार का नशा करते हैं तो उसको त्यागने के बारे में विचार करें। घर में सभी लोग बहुत ही हर्षित भाव के साथ एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाएंगे। 

मिथुन- इस सप्ताह अपने मित्रों और जीवनसाथी के प्रति समर्पण भाव रखना होगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देने का कोई अवसर मिलेगा। ऑफिशियल मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य को लेकर तनाव कम होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी नींव को मजबूत करने वाला है। किसी धारदार वस्तु से चोट लगने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

कर्क- सप्ताह के शुरुआत में मन थोड़ा सा उदास रहेगा। नकारात्मक विचार बार-बार मन को परेशान करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन हो सकता है। सप्ताह के मध्य में ऑफिस की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ भी होगी। स्वच्छता का ध्यान रखें। घर-परिवार सुखी रहेगा। 

सिंह- ये सप्ताह आपके हुनर को नई पहचान देगा। दिल लगाकर प्रयास करें, सफलता कदम चूमेंगी। मानसिक तनाव का असर स्वास्थ्य  पर पड़ सकता है। जलन की भावना से बचें। क्रोध करना मानहानि का कारण बनेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज रखें। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

कन्या- इस सप्ताह रुके हुए महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। उच्च अधिकारी के दिल में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मार्केटिंग या सेल से संबंधित कार्य करने वालों के लिए सप्ताह बहुत शुभ है। व्यापार से जुड़े लोग साहस एवं पराक्रम के बल पर सफल होंगे और आर्थिक आय में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग यदि उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा। 

तुला- इस सप्ताह आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। बिजनेसमैन को अच्छी डील मिल सकती है। जिन लोगों को लंबे समय से मनचाहा प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार था, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को विद्यालय की ओर से अधिक कार्यभार मिलेगा। खान-पान में अधिक मिर्च-मसाला या तली चीजें खाने से समस्या हो सकती है। 

वृश्चिक- इस सप्ताह के प्रारंभ में सावधान रहें, आर्थिक समस्या हो सकती है। ऑफिशियल काम का प्रेशर बहुत अधिक रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको सौदा करते समय सावधानी बरतनी होगी अन्यथा नुकसान हो सकता है। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा गर्म रहेगा, जीवनसाथी के साथ झगड़ा होने की आशंका है।

धनु- इस सप्ताह कुछ कंफ्यूजन से भरी स्थिति रहने वाली है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो पाचन तंत्र को लेकर अलर्ट रहें। महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहने वाला है। संतान के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर- इस सप्ताह आपको अपनी सेविंग पर विशेष ध्यान देना होगा। अनावश्यक खर्च न करें। सप्ताह के मध्य में ऑफिस से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से पुराने रोगों के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उच्च रक्तचाप की समस्या है तो इस ओर विशेष ध्यान दें। किसी बड़े से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कुंभ- इस सप्ताह दिल से नहीं दिमाग से काम लें। अपनी प्रतिभा को बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। जिन लोगों के काम में रुकावट आ रही है, वे चीजों को मैनेज करने में सफल रहेंगे। जो व्यापारी पार्टनरशिप में कार्य करते हैं, उन्हें हर कदम सोच-समझ कर उठाना होगा। अधिक भोजन करना आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है।

मीन- ये सप्ताह थोड़ा भागदौड़ भरा रहेगा। कमर दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपने खान-पान और व्यायाम का संतुलन बनाकर चलें। सप्ताह के अंतिम दो दिन करियर को लेकर कुछ चिंता में रहेंगे। घर-परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। परिवार में कोई खुशखबरी आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News