Weekly numerology (24.08.2026 से 30.08.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:18 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। यात्राओं के योग बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए फिर भी अनुकूल रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सोच-विचार करेंगे। रविवार का दिन भी अच्छा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस पूरे सप्ताह मानसिक स्तर पर थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।
उपाय: यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के चलते थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम ना करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। शुक्रवार का दिन हालांकि आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आकर कोई काम न करें, जिसका नकारात्मक असर मिले। सप्ताह के अंत में धन-संपत्ति के नजरिए से समय अच्छा है।
उपाय: यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। बुधवार का दिन थोड़ा मेहनत भरा रहेगा, लेकिन सफलता मिलने की संभावना भी प्रबल है। बृहस्पतिवार के दिन वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय: दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंगलवार के दिन यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। शुक्रवार के दिन किसी नए काम में सोच-समझ कर निवेश करें। सप्ताह के अंत में भी मन थोड़ा विचलित रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय: छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। मंगलवार का दिन यात्राओं के लिए अच्छा है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, तो अपना बजट देखकर चलने की कोशिश करें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिए से ज्यादा सक्रिय रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। दांतों को फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी रिश्तों की तरफ ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी के मामलों में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, लेकिन आपकी गतिविधियां बढ़ने के कारण आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय भी कामकाज को लेकर ज्यादा व्यस्त रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे।
उपाय: साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। सप्ताह के आगे का समय आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बोलचाल के दौरान अपने स्वभाव को अच्छा रखें। आपका चिड़चिड़ापन और नीरस स्वभाव रिश्तों को खराब कर सकता है। सप्ताह के अंत में नकदी धन निवेश सोच-समझ कर करें। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। काले-सफेद कंबल को मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए ठीक रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन सफलता मिलने की संभावनाएं अच्छी हैं। बृहस्पतिवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, ताकि लाभ उठाया जा सके। शुक्रवार का दिन कामकाज के नजरिए से ज्यादा व्यस्त रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। हालांकि मंगलवार के दिन संतान पक्ष के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने पुराने कामों को पूरा करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। गुड़ का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News