आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 05:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पिता के साथ किसी विषय को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। विचारों में अंतर होने पर भी अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें और अपनी राय शांतिपूर्वक रखें। आपसी सम्मान बनाए रखने से पारिवारिक संबंधों में अनावश्यक तनाव से बचा जा सकेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखना आपके लिए उचित रहेगा। दूसरों की निराशाजनक बातों को अपने निर्णयों पर हावी न होने दें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी बदलने का विचार प्रबल रहेगा। किसी नए अवसर की तलाश करते समय वर्तमान स्थिति, वेतन और भविष्य में मिलने वाली संभावनाओं का अच्छी तरह आकलन करें।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता की उच्च अधिकारी सराहना करेंगे। आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होकर आपको नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। अपनी योग्यता साबित करने और भविष्य में उन्नति के अवसर प्राप्त करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने से आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, इसलिए आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा तथा एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। युवा वर्ग किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए उचित योजना तैयार करेंगे और जरूरी जानकारी जुटाने पर ध्यान देंगे। सोच समझकर उठाया गया कदम भविष्य में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अपनी योग्यता साबित करने के अवसर मिलेंगे और करियर में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यापारिक क्षेत्र में कुछ जटिल समस्याएं सामने रहेंगी, लेकिन आपका दृढ़ निश्चय और सूझबूझ उनके समाधान में सहायक होगा। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखकर काम करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। सही रणनीति और लगातार प्रयास से कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का रुझान आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगा। पूजा पाठ, धार्मिक चर्चा या किसी आध्यात्मिक आयोजन में उनका समय व्यतीत होगा, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान और मानसिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे। नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम पर ध्यान देने से सेहत अच्छी बनी रहेगी।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News