Weekly numerology (13.07.2026 से 19.07.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 11:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। हालांकि, रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अपनी मेहनत में कमी न रखें। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। समय निजी जीवन की तरफ अधिक केंद्रित रहेगा। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। शुक्रवार का दिन आय के नए साधन लेकर आएगा, लेकिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सप्ताह के अंत में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है।

उपाय: घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। कोई भी खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। बहुत अधिक सोच-विचार के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। निजी संबंधों को थोड़ा संभालने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में दोस्तों की सहायता से काम पूरे होंगे। किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे।

उपाय: सूर्य भगवान की आराधना करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी शिक्षण शैली की ओर बच्चों का मन आकर्षित हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में किसी धर्मस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ काम मेहनत के साथ अच्छी सफलता दिलवाएंगे, इसलिए अपनी मेहनत में कमी न रखें। शनिवार के दिन अपने अहंकार को किसी काम के बीच में न आने दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में तरक्की और सफलता के योग बनते हैं।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें.

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए कामों को गति मिलती नजर आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह सोमवार के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगी। सोशल मीडिया और इस प्रकार की गतिविधियों से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। यात्राएं सफल रहेंगी। मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले लाभदायक रहेंगे। किसी मनचाहे गंतव्य स्थान पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएँ। बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें, अन्यथा पुलिस के मामलों में फंसना पड़ सकता है।

उपाय: सरस्वती मां की आराधना करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम को जल्दबाजी में शॉर्टकट तरीके से करने की कोशिश करेंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे। बुधवार का दिन निजी संबंधों के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वीरवार के दिन मां-बेटी के संबंध भी अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अपने बजट को संभालने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि, अपने उतावलेपन पर काबू रखें, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा भी सामने आ सकता है।

उपाय: किसी को अपशब्द न कहें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मॉडर्न आर्ट से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। शुक्रवार का दिन थोड़ा धीमी गति वाला बना रहेगा। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।

उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। पुराने समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करें। आपकी सोच को सही दिशा मिलती हुई नजर आएगी। मंगलवार के दिन मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के मध्य का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा। यात्राएं सफल रहेंगी। सप्ताह के अंत में हालांकि बहन-भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। रविवार का दिन हालांकि सरकारी कामों के लिए अच्छा है।

उपाय: एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। पिता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। अपने काम में आधुनिक तकनीक को अपनाने की कोशिश करेंगे। कुछ खर्च सामने आ सकते हैं। अपने बजट को संभालने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी, लेकिन सफलता मिल सकती है। शनिवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।

उपाय: वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विदेशी कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा, लेकिन कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय गति-सीमा का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भी काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं।

उपाय: गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News